Site icon Dainik Savera Times

ली छ्यांग ने आर्थिक स्थिति पर संगोष्ठी आयोजित की

Li Qiang held a symposium on the economic situation.

Li Qiang held a symposium on the economic situation.

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 13 जुलाई को आर्थिक स्थिति पर विशेषज्ञों और उद्यमियों के साथ संगोष्ठी आयोजित की। इसमें ली छ्यांग ने मौजूदा आर्थिक स्थिति और अगले चरण में आर्थिक कार्य पर राय और सुझाव सुने।

संगोष्ठी में विशेषज्ञों और उद्यमियों ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में उथल-पुथल और बदलाव तेज होने की स्थिति में इस साल की पहली छमाही में चीन में आर्थिक स्थिति स्थिर रही। चीन ने अपने विकास की निश्चितता से बाहरी माहौल की अनिश्चितता का मुकाबला किया। हालांकि कुछ जोखिम और चुनौतियां मौजूद हैं, लेकिन उच्च गुणवत्ता वाले विकास की निहित शक्ति मजबूत है।

विशेषज्ञों और उद्यमियों के भाषण सुनने के बाद ली छ्यांग ने कहा कि इस साल शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी की केंद्रीय समिति के मजबूत नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों के सभी विभागों ने ध्यान से राष्ट्रीय समग्र आर्थिक नीतियों का कार्यान्वयन किया और उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाया। हमें उपलब्धियों की प्रशंसा करने के साथ मौजूद समस्याओं का सामना करना होगा और आर्थिक विकास में आए नए परिवर्तन का गहन रूप से विश्लेषण करना होगा।

ली छ्यांग ने कहा कि दूसरी छमाही में आर्थिक कार्य सीधे तौर पर सालाना विकास लक्ष्य पाने और 15वीं पंचवर्षीय योजना की अच्छी शुरुआत से जुड़ा है। घरेलू मांग की निहित शक्ति उजागर करने के साथ पुरानी और नई गतिज ऊर्जा के बीच निर्बाध पारगमन बढ़ाना होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version