11 जून को चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने लेखापरीक्षा सुधार सम्बंधी महासचिव शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण निर्देशों को लागू करने और 2025 के केंद्रीय बजट निष्पादन और अन्य राजकोषीय राजस्व और व्यय की लेखापरीक्षा में पाई गई समस्याओं के सुधार का अध्ययन करने के लिए राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन की भावना के कार्यान्वयन पर एक रिपोर्ट सुनी गई। बैठक ने “शैक्षिक विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना” और “सुंदर चीन के निर्माण के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना” की समीक्षा की और उन्हे अनुमोदित किया।
बैठक में “चीन के सड़क यातायात सुरक्षा कानून में संशोधन के मसौदे” पर चर्चा हुई और सैद्धांतिक रूप से इसे मंजूरी दी गई, और विचार-विमर्श के लिए मसौदे को चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति को प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।बैठक में अन्य मामलों पर भी चर्चा हुई।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...