Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने चीनी राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की

July 21, 2026

ली छ्यांग ने चीनी राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की

20 जुलाई को चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सेवा उद्योग के विस्तार और गुणवत्ता सुधार की निगरानी और “छह नेटवर्क” (जल नेटवर्क, नया विद्युत ग्रिड, कंप्यूटिंग पावर नेटवर्क, अगली पीढ़ी का संचार नेटवर्क, शहरी भूमिगत पाइप नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क) की योजना और निर्माण पर एक रिपोर्ट सुनी गई, “बौद्धिक संपदा संरक्षण और उपयोग के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना” की समीक्षा और अनुमोदन किया गया, सामाजिक सुरक्षा प्रणाली को अनुकूलित करने पर सम्बंधित कार्यों का अध्ययन किया गया और 2025 के केंद्रीय बजट निष्पादन और अन्य राजकोषीय राजस्व और व्यय के लेखापरीक्षा में पाई गई समस्याओं को दूर करने के लिए सुझावों पर एक रिपोर्ट सुनी गई।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सेवा उद्योग के विस्तार और गुणवत्ता सुधार को बढ़ावा देना तथा “छह नेटवर्क” की योजना और निर्माण निवेश को स्थिर करने, उपभोग बढ़ाने और लोगों के जन जीवन को लाभ पहुंचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सेवा उद्योग की विकास क्षमता को पूरी तरह से उजागर करना और श्रेणीबद्ध तरीके से समर्थन नीतियों में सुधार करना आवश्यक है।

बैठक में कहा गया कि हाल के वर्षों में, चीन के बौद्धिक संपदा क्षेत्र ने बड़ी प्रगति की है, जिससे समाज में नवाचार की जीवंतता को प्रोत्साहित करने और नई उत्पादक शक्तियों को विकसित करने के लिए मजबूत समर्थन मिला है।

बैठक में कहा गया कि सामाजिक सुरक्षा प्रणाली के समग्र समन्वय में सुधार करना, सम्बंधित संस्थागत व्यवस्थाओं को अनुकूलित करना और सामाजिक सुरक्षा प्रणाली की सतत विकास क्षमता को बढ़ाना आवश्यक है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें