Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोगों के सिर चढ़कर बोला स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान खरीददारी का जादू

March 3, 2026

लोगों के सिर चढ़कर बोला स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान खरीददारी का जादू

चीन सरकार के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2026  में देसी बाजार “कंजम्पशन 4.0,” यानी खपत-चार के दौर की ओर बढ़ चुका है। घोड़ा वर्ष में चीन में जहां ट्रैवल, सांस्कृतिक अनुभवों और बेहतरीन भोजन आदि पर खूब हो रहा है। यह खर्च पारंपरिक खुदरा खर्च की तुलना में ज्यादा हो चुका है। चीन में ट्रेडिशनल रिटेल से ज़्यादा हो रहा है। घोड़ा वर्ष के साथ ही स्र्पिंग फेस्टिवल के चलते चीन में लोग  कंज्यूमर इमोशनल वेल-बीइंग और क्वालिटी ऑफ़ लाइफ को प्राथमिकता दे रहे हैं। चीन एशिया का शायद ऐसा अकेला देश है, जहां स्प्रिंग यानी बसंत का उत्सव आंतरिक और बाह्य पर्यटन के लिहाज से सबसे व्यस्त समय माना जाता है। इस दौरान चीन के ज्यादातर लोग पारिवारिक मिलन के लिए अपने गांवों या दूरदराज के इलाके से लेकर बड़े शहरों और पर्यटन स्थलों का दौरा करते हैं, खूब खाते-पीते हैं। एक-दूसरे को उपहार आदि देते हैं। चूंकि इस बार सत्रह फरवरी से शुरू हुआ । इस दौरान घरेलू खपत खूब बढ़ी। इससे देश के अंदरूनी पर्यटन में तेजी दिखी। 

आंकड़ों के अनुसार, इस बार के स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान चीन में कुल 59.6 करोड़ घरेलू यात्राएं की गईं, जो 2025 की तुलना में लगभग 9.5 करोड़ अधिक हैं। इसी तरह घरेलू पर्यटन पर कुल खर्च 803.5 अरब युआन यानी करीब 116 अरब डॉलर तक पहुँच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 126.5 अरब युआन ज्यादा रहा। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो घरेलू पर्यटन के मद में यह अब तक की सबसे भारी सालाना बढ़ोतरी है। घरेलू ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में भी स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान बढ़ोतरी देखी गई। इस दौरान सीमा पार यात्राओं में 14.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वैसे तो चीन के स्प्रिंग फेस्टिवल का आनंद उठाने पूरी दुनिया से पर्यटक आए, लेकिन सबसे ज्यादा करीब तीस प्रतिशत की बढ़ोतरी स्वीडन, इटली और मलेशिया जैसे देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में देखी गई। चीन के वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान प्रमुख खुदरा और कैटरिंग व्यवसायों की औसत दैनिक बिक्री में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.6 की बढ़ोतरी हुई है। इससे चीन को मिलने वाले टैक्स में भी बढ़ोतरी देखी गई है। चीन के कर प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता से जुड़े उद्योगों के औसत दैनिक बिक्री से मिलने वाले राजस्व में 13.7 की वृद्धि हुई है। स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान चूंकि पारिवारिक समारोह ज्यादा होते हैं। इस दौरान खाने-पीने पर भी खर्च खूब होता है। वह इस बार भी दिखा। इससे रेस्तरां और डाइनिंग क्षेत्र में काफी बढ़ोतरी हुई। चीन के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पारिवारिक आयोजनों के चलते कैटरिंग खपत में 31.2 फीसद का इजाफा हुआ।

चीन का घरेलू उपभोक्ता बाजार किस कदर मजबूत हो रहा है, इसे समझने के लिए स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान खपत की प्रवृत्ति में भी आधुनिकता आधारित बदलाव दिखा। इस दौरान एआई चश्मे, स्मार्ट वियरेबल्स और स्वास्थ्य निगरानी उपकरणों की मांग बहुत अधिक रही। वियरेबल गैजेट्स की बिक्री में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 19.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। AI चश्मों की बिक्री 80 प्रतिशत तक बढ़ गई है, जबकि ड्रोन और रोबोट की बिक्री 50 प्रतिशत तक बढ़ी है। इसका मतलब है कि जहां अभी तक फोन जैसे प्रोडक्ट ही मार्केट में डिमांड में थे। अब अन्य गैजेट्स जैसे एआई ग्लासेस और रोबाट आदि भी मार्केट के रेवन्यू बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इससे यह भी पता चलता है कि नए दौर में लोग भी नई-नई टेक्नोलॉजी को अपना रहे हैं।  इस दौरान चीन के 60 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों की संख्या में 1.6 गुना की भी बढ़त देखी गई। इससे पता चलता है कि आम उपभोक्ता बाजार में बुजुर्गों की भागीदारी किस तरह बढ़ रही है। स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान हुई लंबी छुट्टी का असर फिल्मों के प्रदर्शन पर सकारात्मक नजर आया। इस दौरान चीन के बॉक्स ऑफिस ने 5.75 अरब युआन यानी करीब 82.8 करोड़ डॉलर की कमाई की। इस दौरान चीन में सबसे ज्यादा सफल फिल्म ‘पेगासस 3′ रही।  इन आंकड़ों के आधार पर कह सकते हैं कि इस साल के स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान घरेलू खपत ने न केवल पारंपरिक वस्तुओं बल्कि अनुभव आधारित सेवाओं  मसलन, पर्यटन और संस्कृति के साथ ही उच्च तकनीक वाले उत्पादों पर अधिक केंद्रित रहा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें