Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी और चीनी नागरिकों के जीवन स्तर में ये है बड़ा अंतर

February 4, 2026

अमेरिकी और चीनी नागरिकों के जीवन स्तर में ये है बड़ा अंतर

2025 में अमेरिकी “एलिस थ्रेशहोल्ड” शब्द ने सोशल मीडिया पर व्यापक ध्यान आकर्षित किया है। “एलिस थ्रेशहोल्ड” की अवधारणा गेमिंग शब्दावली से पैदा हुई है और मूल रूप से इसका उपयोग खेल में एक ऐसे पात्र का वर्णन करने के लिए किया जाता था, जिसके “स्वास्थ्य को पुनः प्राप्त करने” की बिल्कुल भी कोई संभावना नहीं होती है। लेकिन आजकल इस शब्द का प्रयोग आम अमेरिकियों की जीवन स्थिति का वर्णन करने के लिए किया जाता है।

कई अमेरिकी लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, और आवश्यक खर्चों को घटाने के बाद उनके पास बहुत कम पैसा बचता है। यदि उन्हें अप्रत्याशित घटनाओं, बीमारियों या बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है, तो उनकी वित्तीय स्थिति एक निश्चित सीमा से नीचे गिर जाएगी, और वे उच्च जीवन लागत और ऋण के बोझ तले दब जाएंगे। इसके बाद अमेरिकी समाज उन्हें बेघर होने के लिए “मजबूर” करने के लिए कई तरह के तंत्रों का इस्तेमाल करेगा। अमेरिका में, बेघर व्यक्ति की औसत जीवन अवधि केवल तीन से पांच वर्ष होती है, और उनका अंतिम भाग्य समाज द्वारा “मार डाला जाना” होता है।

ये भी पढ़ें :-

उधर चीन में “न्यूनतम जीवन भत्ता रेखा” नामक एक रेखा भी है, जो “न्यूनतम जीवन स्तर का गारंटी मानक” है। यह न्यूनतम जीवन भत्ता प्रणाली की आधारशिला और मूल तत्व है, और लाभार्थियों की पहचान करने, गारंटी के दायरे को निर्धारित करने और गारंटी की राशि को सत्यापित करने का एक महत्वपूर्ण आधार है। चीन में न्यूनतम जीवन भत्ता प्रणाली 1990 के दशक में शुरू हुई और धीरे-धीरे शहरी पायलट कार्यक्रमों से बढ़कर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पूर्ण कवरेज तक विस्तारित हो गई है। इसका मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जब किसी नागरिक की आय स्थानीय न्यूनतम जीवन स्तर से कम हो जाती है, तो उसे सरकारी सहायता प्राप्त हो, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि “जिन सभी को सहायता मिलनी चाहिए, उन्हें सहायता मिले।”

चीन में, न्यूनतम जीवन भत्ता प्रणाली लक्षित गरीबी उन्मूलन रणनीति के साथ गहराई से एकीकृत है, जो गरीबी के खिलाफ लड़ाई के लिए एक महत्वपूर्ण समर्थन बन गई है। सटीक पहचान और गतिशील प्रबंधन के माध्यम से, चीन यह सुनिश्चित करते हैं कि सबसे कमजोर समूहों को लक्षित सहायता प्राप्त हो। 2020 तक, चीन ने सभी पहलुओं में एक व्यापक खुशहाल समाज का दर्जा हासिल कर लिया है, जिसमें न्यूनतम जीवन भत्ता नीति ने सुरक्षा जाल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें