Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मार्सिले: सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड” का फ्रांस सत्र कार्यक्रम आयोजित

February 8, 2026

मार्सिले: सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड” का फ्रांस सत्र कार्यक्रम आयोजित

स्थानीय समयानुसार 6 फरवरी को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और मार्सिले में स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड” का फ्रांसीसी सत्र कार्यक्रम दक्षिणी फ्रांस के शहर मार्सिले में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों देशों के विभिन्न जगतों के लगभग 1,000 लोगों ने भाग लिया।

सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग और फ्रांस में चीनी राजदूत तंग ली ने क्रमशः वीडियो भाषण दिए। अपने भाषण में शन हाईश्योंग ने कहा कि दर्शकों की संख्या के लिहाज़ से विश्व के सबसे बड़े वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में, सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” लगातार 43 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जो एक “नववर्ष की पूर्व संध्या का आध्यात्मिक रात्रि भोज” बन गया है। इसके साथ ही, यह दुनिया भर के दर्शकों के लिए चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति और नए युग में चीन को समझने का एक अवसर प्रदान करता है। शन हाईश्योंग के अनुसार, “दौड़ते अश्व, अविराम गति” विषय वाले इस वर्ष के “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” का सीएमजी की 85 भाषाओं से दुनिया भर में प्रसारित किया जाएगा, जिससे वैश्विक दर्शक चीनी पारंपरिक वसंत महोत्सव समारोह की खुशी, शुभता और उत्सवपूर्ण भावना में डूब सकते हैं। 

फ्रांस में चीनी राजदूत तंग ली ने अपने वीडियो भाषण में कहा कि वर्ष 2026 से “15वीं पंचवर्षीय योजना” (2026-2030) की शुरुआत हो रही है। चीन का आधुनिकीकरण तेजी से प्रगति कर रहा है। चीन बाहरी दुनिया के लिए अधिक खुलेपन की नीति अपना रहा है। इससे फ्रांस सहित दुनिया भर के देशों के लिए महत्वपूर्ण अवसर पैदा होते हैं और चीन-फ्रांस सहयोग को मजबूती मिलती है। राजदूत तंग ली व्यापार, वित्त, हरित विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा संस्कृति जैसे क्षेत्रों में चीन और फ्रांस के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को गहरा करने तथा पारस्परिक लाभ वाले विकास का एक नया अध्याय संयुक्त रूप से लिखने की आशा रखते हैं।

उधर, मार्सिले की प्रथम उप महापौर, मिशेल रुबिरोला ने कहा कि फ्रांस और चीन के बीच सम्बंध एक लंबा इतिहास रखते हैं और आज भी जीवंत हैं। वर्ष 1987 में मार्सिले और शांगहाई के सिस्टर सिटी बनने के बाद से, दोनों शहरों ने व्यापार, बंदरगाह, शिक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में व्यापक और गहन सहयोग और आदान-प्रदान किया है, जिससे फलदायी परिणाम प्राप्त हुए हैं। 

रुबिरोला ने कहा कि वसंत उत्सव सभी चीजों के पुनरोद्धार और जीवन शक्ति के विकास का प्रतीक है। उन्हें उम्मीद है कि फ्रांस चीन के साथ हाथ मिलाकर आशा से भरे अश्व वर्ष में प्रवेश कर सकेगा, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और मजबूत करेगा, ताकि लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान के आधार पर फ्रांस-चीन मित्रता को नई ऊंचाई पर पहुंचाया जा सके।

इस कार्यक्रम में फ्रांसीसी युवाओं, विद्यार्थियों और चीनी मूल वाले शिक्षकों ने एक साथ नृत्य-गायन, कविता आदि माध्यम से रंगारंग प्रदर्शन किया। साथ ही, सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” (अश्व वर्ष) के प्रचार वीडियो और “ट्रैवल चाइना विद मूवीज़” कार्यक्रम के मुख्य अंश भी दिखाए गए, जिनसे तमाम अतिथियों ने चीनी संस्कृति की समृद्धि और विविधता की झलक महसूस की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें