Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति चीन के गुणवत्तापूर्ण विकास का नया इंजन है 

March 27, 2026

नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति चीन के गुणवत्तापूर्ण विकास का नया इंजन है 

इधर के कुछ सालों में चीन में नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति एक सरगर्म शब्द बन गया है ।वह न सिर्फ सरकारी दस्तावेजों व अधिकारियों की बातों में निरंतर निकल जाता है ,बल्कि उसका व्यवसायों और सामाजिक जीवन में भी गहरा मिश्रण हुआ है। वह चीन के वर्तमान और भावी आर्थिक विकास की रणनीति का केंद्र बन रहा है और चीन के गुणवत्ता विकास का नया इंजन माना जाता है ।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सितंबर 2023 में सबसे पहले यह विचार पेश किया । नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति परंपरागत वृद्धि मार्ग से अलग होकर वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन की नेतृत्वकारी भूमिका पर प्राथमिकता देती है और नयी विकास अवधारणा के अनुरूप है ।हाई टेक ,उच्च कुशलता और ऊंची गुणवत्ता उस की विशेषताएं हैं ।उसका केंद्रीय प्रतीक उत्पादकता में बड़ा इजाफा है । कहा जा सकता है कि यह चीन के नये युग में उत्पादक शक्ति की क्रांति है ।

एलगोरिद्म,लार्ज मॉडल ,औद्योगिक रोबोर्ट ,हाई एंड डिजिटल मशीन टूल ,चिप्स व कम्प्युटिंग संस्थापन ,औद्योगिक सॉफ्टवेयर ,ऊंची सटीकता वाले जांच  उपकरण ,नयी सामग्री ,वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड्डयन आदि,वे सब नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति का ठोस प्रतिबिंब हैं ,जो बड़े पैमाने तौर पर उत्पादक कुशलता की उन्नति करने में सक्षम हैं ।

नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति चीन में व्यावहारिक अपडेट ,वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी नवाचार ,हरित विकास और जनजीवन सुधार की मजबूत नींव है ,जो चीनी अर्थव्यवस्था की गुणवत्ता उन्नत करने और उचित वृद्धि बढ़ाती है ।वह चीन की आधुनिक व्यवसाय व्यवस्था की स्थापना और चीनी आधुनिकीरण पूरा करने में मजबूत शक्ति डालती है ।

उल्लेखनीय बात है कि नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति का वैश्विक महत्व भी है ।जलवायु परिवर्तन ,असंतुलित विकास और कमजोर आर्थिक बहाली के सामने नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति में निहित नवाचार अवधारणा ,हरित मार्गदर्शन और साझा करने के विचार ने विश्व के सतत विकास और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए चीनी बुद्धिमत्ता और चीनी योजना प्रस्तुत की है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें