Site icon Dainik Savera Times

नई स्थिति चीन-अमेरिका संबंधों को और अधिक स्थिर बनाती है

सौ वर्षों के बदलाव के तीव्र विकास और अंतरराष्ट्रीय स्थिति की जटिलताओं के बीच पेइचिंग में चीन और अमेरिका के नेताओं की बैठक ने व्यापक ध्यान आकर्षित किया। दोनों पक्षों ने “चीन और अमेरिका के बीच रचनात्मक रणनीतिक और स्थिर संबंध” को द्विपक्षीय संबंधों की नई स्थिति के रूप में परिभाषित करने पर सहमति व्यक्त की। 

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीनस्थ चाइना ग्लोबल टेलीविज़न नेटवर्क (सीजीटीएन) द्वारा किए गए एक वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार 71.6% उत्तरदाताओं का मानना ​​था कि चीन-अमेरिका संबंधों की यह नई स्थिति एक अशांत दुनिया में स्थिरता की निरंतर भावना प्रदान करती है और स्थायी वैश्विक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त है।

“चीन और अमेरिका के बीच रचनात्मक रणनीतिक और स्थिर संबंध” केवल एक नारा नहीं है, बल्कि दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे के प्रति उठाया गया एक कदम है, जो व्यवस्थित रूप से इस मूल प्रश्न का उत्तर देता है कि “क्या चीन और अमेरिका प्रतिद्वंद्वी हैं या साझेदार।” 

इस संदर्भ में, 87% उत्तरदाताओं ने कहा कि चीन-अमेरिका संबंध एक दूसरे के समर्थन और साझा समृद्धि पर आधारित होने चाहिए, न कि हार-जीत के शून्य-योग खेल पर। 69.5% उत्तरदाताओं का मानना ​​था कि चीन-अमेरिका संबंध प्रतिस्पर्धी प्रतिद्वंद्विता के बजाय सहयोगात्मक साझेदारी पर केंद्रित होने चाहिए।

चीन-अमेरिका रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता संबंध सहयोग की प्रधानता वाली सकारात्मक स्थिरता, संयमित प्रतिस्पर्धा वाली स्वस्थ स्थिरता, प्रबंधनीय मतभेदों वाली सामान्यीकृत स्थिरता और पूर्वानुमानित शांति वाली स्थायी स्थिरता है। सर्वेक्षण में, 87% उत्तरदाताओं ने अमेरिका से चीन के मूल हितों का पूर्ण सम्मान करने और मतभेदों को संघर्ष और टकराव में तब्दील होने से रोकने का आह्वान किया। 68.2% उत्तरदाताओं ने बताया कि चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक संबंधों का सार पारस्परिक लाभ और जीत-जीत है, और मतभेदों और टकरावों के सामने समान परामर्श ही एकमात्र सही विकल्प है।

आज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में से एक के रूप में, चीन-अमेरिका संबंध दोनों देशों के 1.7 अरब से अधिक लोगों के कल्याण से जुड़ा है और विश्व स्तर पर 8 अरब से अधिक लोगों के हितों को प्रभावित करता है। सर्वेक्षण से पता चलता है कि 70.3% उत्तरदाताओं का मानना ​​था कि “रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता संबंध” चीन और अमेरिका दोनों द्वारा विश्व को प्रदान किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक हित है, जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रति प्रमुख शक्तियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को दर्शाता है।

यह सर्वेक्षण सीजीटीएन के अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी और रूसी प्लेटफार्मों पर प्रकाशित किया गया था, जिसमें 24 घंटों के भीतर 9,618 उत्तरदाताओं ने भाग लिया और अपना योगदान दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version