Site icon Dainik Savera Times

2026 वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में कई उपलब्धियों का प्रदर्शन 

2 जुलाई को 2026 वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था सम्मेलन का उद्घाटन समारोह पेइचिंग में आयोजित हुआ। इस समारोह में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का अनावरण किया गया, जिनमें “2026 वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था शहर विकास रिपोर्ट” और “2026 वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था लाइटहाउस केस” शामिल हैं। इससे विश्व डिजिटल शहरों के निर्माण को नई गति मिली है।

इस सम्मेलन का विषय है “डिजिटल-अनुकूल शहरों का निर्माण – सीमाओं के बिना स्मार्ट लाभ, डेटा के माध्यम से दुनिया को जोड़ना”।

उद्घाटन समारोह में, प्रमुख शहरों में देश में प्रवेश करने वाले विदेशी नागरिकों के लिए डिजिटल सेवाओं की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया। यह अभियान राज्य इंटरनेट सूचना कार्यालय, संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, पेइचिंग और शांगहाई जैसे शहरों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

Exit mobile version