Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिलीपींस ने चीन के ह्वांगयेन द्वीप के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में घुसपैठ करने के लिए कई जहाजों को भेजा

July 24, 2026

फिलीपींस ने चीन के ह्वांगयेन द्वीप के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में घुसपैठ करने के लिए कई जहाजों को भेजा

चीन तटरक्षक बल के प्रवक्ता च्यांग ल्वेए ने बताया कि 24 जुलाई को फिलीपींस ने सात सरकारी जहाजों, तीन तटरक्षक जहाजों और एक मछली परिवहन पोत को संगठित किया और बड़ी संख्या में मछली पकड़ने वाली नौकाओं को चीन के हुआंगयेन द्वीप के अधिकार क्षेत्र वाले जलक्षेत्र में अवैध रूप से इकट्ठा होने के लिए उकसाया। इस दौरान, फिलीपीन सरकार के तीन जहाजों, 3001, 3005 और 3017 ने चीनी तटरक्षक बल की बार-बार दी गई चेतावनियों की अवहेलना की और चीन के हुआंगयेन द्वीप के क्षेत्रीय जल में घुसपैठ करने पर जोर दिया। चीन तटरक्षक बल ने आवश्यक कदम उठाए, जिनमें चेतावनी जारी करना, अपने अधिकारों का उल्लंघन करने वाले फिलीपीनी जहाजों को रोकना और उन पर नियंत्रण रखना, तथा जल तोपों का उपयोग करके उन्हें दृढ़तापूर्वक खदेड़ना शामिल था। मौके पर की गई कार्रवाई पेशेवर, मानकीकृत और कानूनी थी।

चीन के हुआंगयेन द्वीप के तट पर फिलीपीन के जहाजों द्वारा की गई उकसाने वाली कार्रवाइयों के जवाब में, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 24 जुलाई को आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन के तटरक्षक बल ने तथ्यों को स्पष्ट किया है कि हुआंगयेन द्वीप चीन का अभिन्न अंग है। फिलीपींस के जहाजों ने जानबूझकर पहले घुसपैठ की। चीन द्वारा अपने अधिकारों और सुरक्षा की रक्षा के लिए उठाए गए आवश्यक कदम उचित और कानूनी थे। फिलीपींस को तुरंत अपनी घुसपैठ, उकसावे और दुष्प्रचार को बंद कर देना चाहिए।

अमेरिका और फिलीपींस के नेताओं के बीच हाल ही में हुई फोन कॉल के विषय में लिन च्येन ने कहा कि दक्षिण चीन सागर मुद्दे में अमेरिका एक पक्ष नहीं है। तथ्यों से यह सिद्ध हो चुका है कि क्षेत्र से बाहर के देशों की मदद से अशांति फैलाने के प्रयास करने से केवल यही होगा कि फिलीपींस दूसरों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरण बन जाए और उसे अपने ही कार्यों के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें