Site icon Dainik Savera Times

चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच फोन वार्ता

Phone conversation between foreign ministers

Phone conversation between foreign ministers

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 24 जून को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ फोन पर वार्ता की। इस मौके पर डार ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई दी और चीन के साथ शासन अनुभव में आदान-प्रदान मजबूत करने की इच्छा जताई। वहीं, वांग यी ने कहा कि सीपीसी चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान में जुटा है। चीन पाकिस्तान के साथ पार्टी आदान-प्रदान मजबूत करने के साथ शासन अनुभव साझा करना चाहता है।

उसके बाद डार ने ईरान और अमेरिका के बीच नए चरण की वार्ता के बारे में बताया और चीन के समर्थन का आभार जताया। डार ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मध्य-पूर्व क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में चार सूत्रीय विचार पेश किया। इसके अलावा, मध्य पूर्व खाड़ी क्षेत्र में शांति और स्थिरता पर पाकिस्तान और चीन ने पांच सूत्रीय पहल भी पेश की। इनने स्थिति को शांत करने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान चीन के साथ घनिष्ठ समन्वय और सहयोग करना चाहता है, ताकि क्षेत्र की स्थाई शांति और स्थिरता बनाए रखने में रचनात्कम भूमिका निभाई जा सके।

वहीं, वांग यी ने समय पर ताजा स्थिति बताने के लिए पाकिस्तान को धन्यवाद दिया। वांग यी ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच ज्ञापन संपन्न करना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समान प्रयास का परिणाम है। पाकिस्तान ने इसमें अहम और विशेष भूमिका निभाई। चीन हमेशा की तरह पाकिस्तान की रचनात्मक भूमिका का समर्थन करता है और पाकिस्तान के साथ घनिष्ठ समन्वय और सहयोग बनाए रखना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version