30 अप्रैल की दोपहर को, चीन के रक्षा मंत्रालय ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, वरिष्ठ कर्नल ज्यांग शियाओगांग ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। ज्यांग शियाओगांग ने कहा कि 7 से 9 मई तक, 2026 पेइचिंग श्यांगशान फोरम की तैयारी बैठक चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित की जाएगी, जिसमें 30 से अधिक देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 120 से अधिक रक्षा अधिकारियों, विशेषज्ञों, विद्वानों और मीडिया प्रतिनिधियों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
“वैश्विक सुरक्षा शासन: चुनौतियां और समाधान” विषय पर आधारित इस बैठक में “अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और अंतर्राष्ट्रीय विधि का शासन”, “एशिया-प्रशांत सुरक्षा के लिए नई चुनौतियां” और “उभरती प्रौद्योगिकियों के सैन्य अनुप्रयोगों का जोखिम प्रबंधन” जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा। इसमें पेइचिंग श्यांगशान फोरम की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “वैश्विक सुरक्षा शासन में अंतर्राष्ट्रीय मंचों की भूमिका” शीर्षक से एक विशेष विषयगत आदान-प्रदान गतिविधि भी शामिल होगी।
मुख्य मंच की एक महत्वपूर्ण भविष्योन्मुखी गतिविधि के रूप में, पेइचिंग श्यांगशान फोरम की तैयारी बैठक की मेजबानी चीन सैन्य विज्ञान सोसायटी और चीन अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक अध्ययन संस्थान द्वारा की जाती है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

