Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुआलालंपुर: “शी चिनफिंग: चीन का शासन” के खंड 5 के अंग्रेजी संस्करण की पाठक बैठक आयोजित

May 1, 2026

कुआलालंपुर: “शी चिनफिंग: चीन का शासन” के खंड 5 के अंग्रेजी संस्करण की पाठक बैठक आयोजित

“शी चिनफिंग: चीन का शासन” के खंड 5 के अंग्रेजी संस्करण के लिए एक पाठक बैठक 30 अप्रैल को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित की गई। प्रतिभागियों का मानना ​​है कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण कार्यों में महान विकास अनुभव और शासन संबंधी अवधारणाएं समाहित हैं, जो पूर्वी ज्ञान का प्रतिनिधित्व करती हैं।

विशेष रूप से वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य के जटिल विकास और वैश्विक शासन प्रणाली में गहन परिवर्तनों की पृष्ठभूमि में, पुस्तकों के प्रसार के माध्यम से चीन और मलेशिया के बीच शासन अनुभवों का गहन आदान-प्रदान, चीन-मलेशिया मित्रता, पारस्परिक विश्वास और पारस्परिक लाभ वाले सहयोग को गहरा करने और उच्च स्तरीय रणनीतिक चीन-मलेशिया साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

इस कार्यक्रम के दौरान, चीनी पक्ष ने विदेशी मेहमानों को “शी चिनफिंग: चीन का शासन” के खंड 5 के अंग्रेजी संस्करण की प्रतियां भेंट कीं। उपस्थित विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय शासन, चीन-आसियान क्षेत्रीय सहयोग और चीन-मलेशिया साझा भविष्य वाले समुदाय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया और चर्चा की।

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का आयोजन चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय, चीन के विदेशी भाषा प्रकाशन प्रशासन और मलेशिया स्थित चीनी दूतावास द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में चीन और मलेशिया दोनों देशों के प्रकाशन, थिंक-टैंक, मीडिया और अन्य क्षेत्रों से लगभग 200 लोगों ने भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें