Site icon Dainik Savera Times

रूस-चीन सहयोग वैश्विक स्थिरता का महत्वपूर्ण आधार: पुतिन

russia-china-cooperation-is-an-important-basis-for-global-stability-putin

russia-china-cooperation-is-an-important-basis-for-global-stability-putin

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार रात मॉस्को में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रूस और चीन के बीच सहयोग अंतरराष्ट्रीय संबंधों की स्थिरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कारक बन गया है।

पुतिन ने कहा कि निरस्त्रीकरण और परमाणु अप्रसार से जुड़ी कई अंतरराष्ट्रीय संधियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं। ऐसे समय में रूस और चीन के बीच सहयोग वैश्विक स्थिरता और परमाणु अप्रसार बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि चीन, रूस का एक महत्वपूर्ण आर्थिक और व्यापारिक साझेदार है तथा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ रहा है। पुतिन के अनुसार, उच्च प्रौद्योगिकी उद्योगों के विकास के साथ रूस और चीन के बीच आर्थिक एवं व्यापारिक सहयोग की संरचना भी लगातार अधिक विविध और व्यापक होती जा रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version