Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्बिया के राष्ट्रपति ने चीन की राजकीय यात्रा शुरू की

May 24, 2026

सर्बिया के राष्ट्रपति ने चीन की राजकीय यात्रा शुरू की

सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 24 मई की दोपहर को पेइचिंग कैपिटल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचकर उनकी चीन की पहली राजकीय यात्रा शुरू की। बता दें कि सर्बिया चीन के साथ नये युग में साझा भविष्य वाले समुदाय के सह निर्माण करने वाला पहला यूरोपीय देश है और दक्षिण व पूर्वी यूरोप में चीन का महत्वपूर्ण साझेदार है। दोनों नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में इधर कुछ साल चीन-सर्बिया सम्बंध उच्च स्तर पर चल रहे हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे के केंद्रीय हितों का डटकर समर्थन करते हैं। दोनों के पारस्परिक राजनीतिक विश्वास मजबूत हैं, सहयोग की उपलब्धियां भारी हैं, बहुपक्षीय समन्वय घनिष्ठ है और लोगों की आवाजाही अच्छी है।

इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि चीन सर्बिया के साथ राष्ट्रपति वुसिक की चीन यात्रा के अवसर पर लौह मित्रता मजबूत करने, पारस्परिक लाभ वाले सहयोग का विस्तार करने, बहुपक्षीय समन्वय घनिष्ठ बनाने, नये युग में चीन-सर्बिया साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में अधिक उपलब्धियां प्राप्त करने को तैयार है ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण मिले।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें