शीत्सांग (तिब्बत) की शांतिपूर्ण मुक्ति की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 23 मई की शाम शीत्सांग ग्रैंड थिएटर में चीन के पहले टैप डांस नाटक “चाशी श्याचुओ” का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया।
शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की पार्टी समिति के प्रचार विभाग, चीन नर्तक संघ, शीत्सांग अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन और संस्कृति निवेश ग्रुप तथा पेइचिंग के शीत्सांग सहायता कमान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित इस नाटक का प्रीमियर इसी वर्ष 28 मार्च को पेइचिंग के सेंट्रल ओपेरा हाउस में हुआ था।
यह विशेष प्रस्तुति शीत्सांग की शांतिपूर्ण मुक्ति की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रमुख सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल थी। तिब्बती टैप डांस को अपनी मुख्य कलात्मक भाषा के रूप में प्रस्तुत करते हुए यह नाटक शीत्सांग की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति की विरासत और नवाचार को प्रभावशाली ढंग से दर्शाता है। साथ ही, यह नए युग में शीत्सांग के विभिन्न जातीय समूहों के बीच एकता, सहयोग और सौहार्द की भावना की जीवंत प्रस्तुति करता है। नाटक में सुखी जीवन और बेहतर भविष्य के लिए लोगों के संघर्ष और उम्मीदों को भी मार्मिक ढंग से दिखाया गया है।
“चाशी श्याचुओ” केवल चीन का पहला टैप डांस नाटक ही नहीं, बल्कि तिब्बती टैप डांस को मुख्य कलात्मक शैली के रूप में अपनाने वाला दुनिया का पहला मौलिक नृत्य नाटक भी है। यह नाटक जातीय नृत्य और समकालीन मंच कला के गहरे समन्वय का उदाहरण पेश करता है।
नाटक में “वाद्य यंत्र वादन, गायन, कविता और नृत्य” के समन्वित प्रदर्शन प्रारूप का उपयोग किया गया है। इसके माध्यम से पारंपरिक जातीय नृत्य शैली में नए युग के शीत्सांग में आए व्यापक बदलावों को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही, यह पठारी क्षेत्र के लोगों की उत्साही और कर्मठ जीवनशैली को भी उजागर करता है। अपनी क्षेत्रीय विशेषताओं और समकालीन प्रस्तुति शैली के कारण यह एक उत्कृष्ट जातीय नृत्य नाटक के रूप में उभरकर सामने आया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...