Site icon Dainik Savera Times

खेलकूद से ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के बीच मित्रता बढ़ेगी

sports-will-enhance-friendship-between-the-two-sides-of-the-taiwan-strait

sports-will-enhance-friendship-between-the-two-sides-of-the-taiwan-strait

चीनी राज्य परिषद के थाईवान कार्यालय ने 29 अप्रैल को नियमित संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर प्रवक्ता छन पिनह्वा ने कहा कि फूच्येन फुटबॉल सिटी लीग धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन मैच देखने 51 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे, जो फूच्येन प्रांत में किसी एक खेल आयोजन में दर्शकों की संख्या का नया रिकॉर्ड है।

प्रतियोगिता के नियम में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि फूच्येन में काम करने और रहने वाले थाईवान के बंधुओं का विभिन्न शहरों की टीम में शामिल होने का स्वागत है। बताया जाता है कि फिंगथान टीम और चियरलीडर्स में थाईवानी बंधु शामिल हैं। इससे फूच्येन फुटबॉल सिटी लीग थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों के बीच एकीकरण को दर्शाने वाली खेल प्रतियोगिता बनी।

प्रवक्ता ने कहा कि खेलकूद के जरिए आदान-प्रदान का मंच तैयार करने से दोनों तटों के बंधुओं के बीच आपसी समझ और मित्रता मजबूत करना फूच्येन प्रांत का नया कदम है। इससे दोनों तटों के बंधुओं के बीच मित्रता बढ़ाने में खेलकूद की विशेष भूमिका दिखाई गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version