Site icon Dainik Savera Times

पापुआ न्यू गिनी में थाईपेइ इकोनॉमिक ऑफिस हुआ बंद  

पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने हाल ही में “पापुआ न्यू गिनी में थाईपेइ इकोनॉमिक ऑफिस” को बंद करने की घोषणा की और एक-चीन नीतिके प्रति अपनी मज़बूत प्रतिबद्धता को दोहराया। सरकार ने कहा कि यह कदम दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास को गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पापुआ न्यू गिनी के विदेश मंत्री जस्टिन टकाटचेंको ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर घोषणा की कि पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने एक-चीन नीतिके प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया, ‘पापुआ न्यू गिनी में थाईपेइ इकोनॉमिक ऑफिसके कामकाज को तुरंत बंद किया है और देश में इसकी मौजूदगी को समाप्त किया है।

बयान के अनुसार, “पापुआ न्यू गिनी चीन के साथ अपनी पुरानी और मज़बूत साझेदारी को बहुत महत्व देता है। उसे उम्मीद है कि दोनों पक्ष रणनीतिक सहयोग को और गहरा करेंगे, व्यापार और निवेश बढ़ाएंगे और मिलकर आर्थिक विकास को आगे बढ़ाएंगे, जिससे पापुआ न्यू गिनी के लोगों को स्थायी और ठोस फ़ायदे मिलेंगे।”

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version