Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाईवान मामलों का कार्यालय: एकीकरण ही थाईवान का एकमात्र भविष्य है

April 22, 2026

थाईवान मामलों का कार्यालय: एकीकरण ही थाईवान का एकमात्र भविष्य है

22 अप्रैल को चीनी राज्य परिषद के थाईवान मामलों के कार्यालय ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।  इस दौरान प्रवक्ता च्यांग हान ने कहा कि चीनी क्वोमिनतांग पार्टी (केएमटी) की अध्यक्ष छंग लीवुन की प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्य भूमि की यात्रा थाईवान द्वीप पर शांति, विकास, आदान-प्रदान और सहयोग की इच्छा रखने वाली मुख्यधारा की जनमत की प्रतिक्रिया थी, और थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों पर रहने वाले देशवासियों के करीब आने और एकजुट होने की प्रमुख प्रवृत्ति के अनुरूप थी। एकीकरण ही थाईवान का एकमात्र भविष्य है, और यह थाईवान के लोगों के हितों और कल्याण के लिए भी आवश्यक है। “थाईवान की स्वतंत्रता” एक गतिरोध है और इससे थाईवान जलडमरूमध्य को केवल गंभीर नुकसान ही होगा।

ठीक उसी दिन चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने थाईवान अधिकारियों के इस दावे के संबंध में एक पत्रकार के सवाल का जवाब दिया कि लाई छिंग-ते ने स्वाजीलैंड की अपनी यात्रा को “अस्थायी रूप से स्थगित” कर दिया है।

इस प्रवक्ता ने कहा कि स्वाजीलैंड को छोड़कर सभी 53 अफ्रीकी देशों ने चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए हैं और अफ्रीकी संघ के साथ मिलकर 2024 में चीन-अफ्रीका सहयोग मंच की पेइचिंग घोषणा को अपनाया है। उन्होंने बार-बार एक-चीन सिद्धांत के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की है, यह दोहराया है कि विश्व में केवल एक ही चीन है, थाईवान चीन का अभिन्न अंग है, और चीन लोक गणराज्य की सरकार संपूर्ण चीन का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र कानूनी सरकार है। वे राष्ट्रीय एकीकरण के लिए चीन सरकार द्वारा किए जा रहे सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करते हैं। संबंधित देशों द्वारा एक-चीन सिद्धांत का पालन अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों के पूर्णत: अनुरूप है, जिसकी चीन व्यापक प्रशंसा करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें