Site icon Dainik Savera Times

थाईवान सवाल चीन के केंद्रीय हित से जुड़ा हैः चीनी पीएम

Taiwan issue is linked to China's core interests Chinese PM

Taiwan issue is linked to China's core interests Chinese PM

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 7 मई की दोपहर के बाद पेइचिंग में यात्रा पर आये अमेरिकी कांग्रेस के सिनेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि थाईवान सवाल चीन के केंद्रीय हित से जुड़ा है, जो चीन-अमेरिका सम्बंध में कभी न लांघे जाने वाली पहली लाल रेखा है।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन अमेरिका के साथ दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की अहम समानताएं लागू कर संपर्क मजबूत कर दोनों देशों के विभिन्न स्तरों की आवाजाही और विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग के लिए अच्छा माहौल रचने को तैयार है ताकि अधिक व्यावहारिक उपलब्धियां प्राप्त की जाएं, दोनों देशों की जनता के लिए कल्याण बढ़ाया जाए और विश्व में निश्चितता और सकारात्मक ऊर्जा डाली जाए।

उन्होंने कहा कि व्यवहारों से बार-बार साबित हुआ है कि पारस्परिक सम्मान, शांतिपूर्ण सहअस्तित्व और सहयोग व साझा जीत पर कायम रहना चीन और अमेरिका दो बड़े देशों के बीच व्यवहार का सही रास्ता है। उम्मीद है कि अमेरिका चीन के साथ आगे बढ़कर मुकाबले और शून्य सम गेम के बजाये अधिकतर वार्ता और पारस्परिक लाभ वाला सहयोग करेगा और स्थिर तथा अपेक्षित चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक सम्बंध की सुरक्षा करेगा। यह दोनों देशों के मूल हित में है।

ली छ्यांग ने यह उम्मीद भी जतायी कि अमेरिकी कांग्रेस दोनों देशों की मित्रता और सहयोग की आम स्थिति का ख्याल रखकर चीन सम्बंधी सवाल पर सावधानी बरतेगी और द्विपक्षीय सम्बंध के स्थिर, स्वस्थ तथा सतत् विकास के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version