चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 25 जून को राजधानी पेइचिंग में यात्रा पर आए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के साथ मुलाकात की। इस मौके पर ली छ्यांग ने कहा कि चीन और बांग्लादेश पारंपरिक मित्रवत पड़ोसी देश हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने आपके साथ मुलाकात की और चीन-बांग्लादेश संबंध बढ़ाने पर नई रणनीतिक योजना बनाई। चीन दृढ़ता से वस्तुगत स्थिति के अनुरूप विकास का रास्ता चुनने पर बांग्लादेश का समर्थन करता है और बांग्लादेश की नई सरकार के शासन का समर्थन करता है। वर्तमान जटिल अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में चीन बांग्लादेश के साथ आपसी रणनीतिक विश्वास मजबूत करने के साथ व्यवहारिक सहयोग का विस्तार करना चाहता है, ताकि द्विपक्षीय संबंधों का बड़ा विकास किया जा सके।
ली छ्यांग ने कहा कि चीन बांग्लादेश के साथ बेल्ट एंड रोड का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाना चाहता है, बांग्लादेश के और अधिक श्रेष्ठ उत्पादों का आयात करना चाहता है और बहुपक्षीय समन्वय व सहयोग घनिष्ठ बनाना चाहता है।
वहीं, तारिक रहमान ने कहा कि चीन के साथ मित्रवत संबंधों का विकास बांग्लादेश की विदेश नीति में प्राथमिकता है। बांग्लादेश एक चीन की नीति पर कायम रहता है और चीन के मूल्यवान समर्थन का आभारी है। आशा है कि बांग्लादेश और चीन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी नए स्तर तक पहुंचेगी। बांग्लादेश चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय की अवधारणा और चार वैश्विक पहलों का समर्थन करता है और चीन के साथ बहुपक्षीय मंचों में संपर्क व सहयोग मजबूत करना चाहता है, ताकि क्षेत्रीय और विश्व शांति, स्थिरता और विकास बढ़ सके।
उधर, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की चीन यात्रा के अवसर पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के प्रचार-प्रसार विभाग के उप प्रमुख और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने 25 जून को चीन की राजधानी पेइचिंग में बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री ज़हीर उद्दीन स्वपन के साथ दो सहयोग ज्ञापन संपन्न किए। दोनों देशों के प्रधानमंत्री हस्ताक्षर समारोह में उपस्थित हुए।
उक्त दो सहयोग ज्ञापन हैं सीएमजी व बांग्लादेश के समाचार और प्रसारण मंत्रालय के बीच सहयोग ज्ञापन और सीएमजी व बांग्लादेश के राष्ट्रीय टेलीविजन के बीच सहयोग गहराने पर समझौता ज्ञापन। इसके अलावा, सीएमजी ने अलग अलग तौर पर बांग्लादेश के राष्ट्रीय टेलीविजन और राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के साथ सहयोग दस्तावेजों पर भी हस्ताक्षर किए।
दस्तावेज के अनुसार सीएमजी बांग्लादेश के संबंधित संगठनों के साथ समाचार सामग्री के उत्पादन, मीडिया प्रौद्योगिकी में नवाचार और पेशेवर व्यक्तियों के बीच आदान-प्रदान आदि में व्यवहारिक सहयोग करेगा, ताकि चीन-बांग्लादेश संबंधों का विकास बढ़ाने में योगदान दिया जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...