Site icon Dainik Savera Times

चीन और कजाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता

China Kazakhstan Relations

China Kazakhstan Relations

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 13 जुलाई को पेइचिंग में कजाकिस्तान के विदेश मंत्री येर्मेक कोशेरबायेव के साथ मुलाकात की।

इस मौके पर वांग यी ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायेव के प्रोत्साहन में चीन-कजाकिस्तान संबंधों का तेज विकास होने की स्थिति बनी रही। राष्ट्रपति टोकायेव जल्द ही वर्ष 2026 विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन यानी एआई के वैश्विक शासन पर उच्च स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन आएंगे। दोनों देशों के नेता गहन रूप से रणनीतिक संपर्क करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों के विकास में नई उम्मीद जगाएंगे। चीन कजाखस्तान के साथ पारंपरिक मित्रता, लोगों की आजीविका, आपसी रणनीतिक विश्वास और विकास बढ़ाना चाहता है।

वहीं, कोशेरबायेव ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ पर बधाई दी और कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीन अवश्य ही उच्च गुणवत्ता वाले विकास का लक्ष्य जल्द ही प्राप्त करेगा। कजाकिस्तान और चीन अच्छे पड़ोसी और अच्छे दोस्त हैं। दोनों देशों के नेताओं के बीच गहन मित्रता और घनिष्ठ आवाजाही द्विपक्षीय संबंधों के उच्च स्तरीय विकास की सबसे बड़ी गारंटी है। कजाकिस्तान और चीन के बीच आपसी विश्वास और मित्रता किसी तीसरे पक्ष से प्रभावित नहीं होगी।

इसके सथ ही दोनों पक्षों ने अन्य समान दिलचस्पी वाले अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों पर भी विचार-विमर्श किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version