
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 15 अप्रैल की सुबह पेइचिंग में यात्रा पर आये वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव और राष्ट्रपति टो लाम के साथ वार्ता की। शी चिनफिंग ने टो लाम को वियतनामी राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर फिर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आप राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद जल्द ही चीन की यात्रा पर आये, जिससे जाहिर है कि आप दोनों देशों के सम्बंधों के विकास को बड़ा महत्व देते हैं। चाहे अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति में कैसे भी बदलाव आएं, चीन हमेशा वियतनाम को पड़ोसी कूटनीति की प्राथमिक दिशा के रूप में देखता है और वियतनाम के साथ उच्च गुणवत्ता से सर्वांगीण रणनीतिक सहयोग बढ़ाकर अधिक ऊंचे स्तर और रणनीतिक महत्व वाले चीन-वियतनाम साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में तेजी लाने को तैयार है ताकि मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में अधिक योगदान दिया जाए।
शी ने बल दिया कि पार्टी का नेतृत्व समाजवाद की सबसे मूल विशेषता और सबसे बड़ा लाभ है। समाजवादी व्यवस्था और कम्युनिस्ट पार्टी के सत्ताधारी स्थान की रक्षा करना चीन और वियतनाम की दोनों पार्टियों का सबसे बड़ा समान रणनीतिक हित है। दोनों पक्षों को दोनों पार्टियों के चैनल की विशिष्ट भूमिका निभानी चाहिए, हाथ से हाथ मिलाकर आधुनिकीकरण के रास्ते पर चलना चाहिए, शांति, विकास, सहयोग और साझी जीत का झंडा उठाकर एक साथ एकतरफावाद और संरक्षणवाद का विरोध करना और वैश्विक मुक्त व्यापार व्यवस्था तथा व्यावसायिक चेन, सप्लाई चेन की स्थिरता व सुगमता की सुरक्षा करनी चाहिए।
टो लाम ने कहा कि वियतनाम चीन के साथ परंपरागत मित्रता संभालकर दोनों देशों की सर्वांगीण रणनीतिक सहयोग साझेदारी और रणनीतिक महत्व संपन्न साझे भविष्य वाले समुदाय का निंरतर विकास बढ़ाने के लिए उत्सुक है। वियतमान चीन के साथ सम्बंध के विकास को वियतनाम की व्यावहारिक आवश्यकता, रणनीतिक विकल्प और सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में देखता है। वार्ता के बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने अंतर-पार्टी, सार्वजनिक सुरक्षा, न्यायिक कार्य, अर्थव्यवस्था, उत्पादन व सप्लाई चेन सहयोग समेत कई द्विपक्षीय सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये। वार्ता से पहले शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लीयुएं ने टो लाम दंपत्ति के सम्मान में एक स्वागत समारोह आयोजित किया।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...