Site icon Dainik Savera Times

यू17 महिला फुटबॉल एशिया कपः शीर्ष 8 में जगह बनाने में सफल रही चीनी टीम

U17 Women's Football Asia Cup: Chinese team secures top 8 spot

U17 Women's Football Asia Cup: Chinese team secures top 8 spot

वर्ष 2026 यू17 महिला फुटबाल एशिया कप की प्रतियोगिता पूर्वी चीन के च्यांगसु प्रांत के सुचो शहर में चल रही है। 4 मई को चीनी टीम वियतमानी टीम को 3-0 से हराकर शीर्ष 8 में जगह बनाने में सफल रही।

यू17 महिला फुटबाल एशिया कप में कुल 12 टीमें उतरी हैं। उनको तीन ग्रुपों में बांटा गया है। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली दो टीमें नॉकआउट दौर में प्रवेश करेंगी। चीन, म्यांमार, वियतनाम और थाईलैंड ए ग्रुप में हैं। पहले मैच में चीनी टीम ने 6-0 से म्यांमार को पराजित किया था।

दो जीत हासिल कर 6 अंकों के साथ चीनी टीम का पहले 8 में प्रवेश करना तय हो चुका है। अंतिम ग्रुप मैच में चीनी टीम का मुकाबला थाईलैंड से होगा। इस एशिया कप के पहले चार स्थानों में शामिल होने वाली टीमों को वर्ष 2026 यू17 महिला फुटबाल विश्व कप में भाग लेने की पात्रता मिलेगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version