स्थानीय समयानुसार 25 मार्च को, चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी, यूएई में चीनी दूतावास, दुबई में चीनी कौंसुलेट और यूएई ट्रेंड्स रिसर्च एंड कंसल्टिंग सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “चाइना इन स्प्रिंग: चीन का विकास और वैश्विक अवसर” नामक वैश्विक संवाद का यूएई विशेष सत्र अबू धाबी में आयोजित किया गया। सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने एक वीडियो संबोधन दिया।
इस कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात में चीनी राजदूत जेंग चीशीन, दुबई में चीनी कौंसुलर ओउ बोकियान और यूएई ट्रेंड्स रिसर्च एंड कंसल्टिंग सेंटर के अध्यक्ष मोहम्मद अली ने भाग लिया और भाषण दिए। चीन और संयुक्त अरब अमीरात के व्यापार, शिक्षा और मीडिया क्षेत्रों से 50 से अधिक अतिथियों ने इसमें भाग लिया।
अपने वीडियो संबोधन में सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने कहा कि इस वर्ष चीन में आयोजित दो सत्रों में 15वीं पंचवर्षीय योजना जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को मंजूरी दी गई, जो चीन के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए एक खाका के रूप में कार्य करती है और दुनिया को एक नई “अवसर सूची” भी प्रदान करती है। सीजीटीएन द्वारा किए गए एक वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार 80 फीसदी से अधिक उत्तरदाताओं ने चीन की उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास की अवधारणा की प्रशंसा करते हुए इसे “विश्व अर्थव्यवस्था के विकास की प्रवृत्ति का नेतृत्व करने वाला” बताया और कहा कि यह आज की अशांत दुनिया में अधिक मूल्यवान स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। चाइना मीडिया ग्रुप एकीकृत मीडिया संचार, तकनीकी नवाचार और मीडिया संसाधनों में अपने विश्व स्तरीय लाभों का उपयोग करके चीन के आधुनिकीकरण की उपलब्धियों से दुनिया को बेहतर लाभ पहुंचाने के लिए तैयार है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

