Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अफ्रीकी देशों पर चीन के जीरो-टैरिफ नीति की तारीफ की

February 16, 2026

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अफ्रीकी देशों पर चीन के जीरो-टैरिफ नीति की तारीफ की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 14 फरवरी को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में कहा कि वह चीन के उस फैसले की तारीफ़ करते हैं जिसमें उसने 1 मई 2026 से उन 53 अफ्रीकी देशों पर जीरो-टैरिफ उपायों को पूरी तरह से लागू करने का फ़ैसला किया है जिनके साथ उसके राजनयिक संबंध हैं।

39वां अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन 14 फरवरी को अदीस अबाबा में अफ्रीकी संघ मुक्यालय में शुरू हुआ। अफ्रीकी संघ मुक्यालय में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, गुटेरेस ने कहा, “मैं सभी विकसित देशों और मज़बूत अर्थव्यवस्था वाले देशों से यही कदम उठाने की अपील करता हूँ।”

गुटेरेस ने कहा कि अफ्रीका को अपने सामान के लिए शुल्क मुक्त व्यापार की ज़रूरत है, प्रतिबंधात्मक व्यापार और शुल्क नीतियां अफ्रीकी उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता को प्रभावित करती हैं।

गुटेरेस ने कहा, “मैंने हमेशा मुफ्त व्यापार का मज़बूती से समर्थन किया है और वैश्विक स्तर पर टैरिफ स्तर कम करने का भी समर्थन किया है, जिससे वैश्विक आर्थिक विकास के लिए एक बड़ा मौका बन सके।”

जानकारी के अनुसार, चीन 1 मई, 2026 से उन 53 अफ्रीकी देशों पर शून्य-टैरिफ नीति पूरी तरह लागू करेगा जिनके साथ उसके राजनयिक सम्बंध हैं। साथ ही, वह साझा विकास के लिए आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर को बढ़ावा देना जारी रखेगा और “ग्रीन चैनल” को उन्नत करने सहित अन्य उपायों के माध्यम से अफ्रीकी उत्पादों की चीन में पहुंच को और अधिक विस्तारित करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें