Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए परमाणु विस्फोट परीक्षण के आरोप निराधार: चीनी निःशस्त्रीकरण राजदूत

February 24, 2026

अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए परमाणु विस्फोट परीक्षण के आरोप निराधार: चीनी निःशस्त्रीकरण राजदूत

चीनी निःशस्त्रीकरण राजदूत शन च्येन ने 23 फरवरी को जेनेवा में निःशस्त्रीकरण वार्ता सम्मेलन की बैठक पर वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और निःशस्त्रीकरण के ज्वलंत मुद्दों के बारे में चीन के रुख पर प्रकाश डाला।

शन च्येन ने कहा कि जटिल और गंभीर अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा परिस्थिति के सामने चीन निष्पक्ष, सहयोगी, संतुलित और प्रभावी निःशस्त्रीकरण अवधारणा का पालन करता है और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा व सहयोग बढ़ाने और वैश्विक सुरक्षा शासन संपूर्ण बनाने में संलग्न रहता है। नाभिकीय निःशस्त्रीकरण वैश्विक रणनीतिक स्थिरता बनाए रखने की महत्वपूर्ण गारंटी है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को राजनीतिक व कूटनीतिक तरीके से नाभिकीय अप्रसार सवाल पर कायम रहकर अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करना और बहुपक्षीय निःशस्त्रीकरण व्यवस्था बहाल करना चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन परमाणु परीक्षण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के समझौते के उद्देश्यों और लक्ष्यों का पुरजोर समर्थन करता है। अमेरिका द्वारा चीन पर नाभिकीय विस्फोट परीक्षण करने का कोई आधार नहीं है। अमेरिका नाभिकीय परीक्षा फिर चलाने के लिए बहाना ढूंढ रहा है। चीन अमेरिका को पाँच नाभिकीय हथियार संपन्न देशों के नाभिकीय परीक्षा की अस्थाई स्थगन का वादा दोहराने और विश्व में नाभिकीय परीक्षा पर पाबंदी लगाने का मतैक्य सुरक्षित करने का अनुरोध करता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें