Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 मई से चीन की राजकीय यात्रा करेंगे

May 11, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 मई से चीन की राजकीय यात्रा करेंगे

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने 11 मई को आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले वर्ष अक्टूबर में बुसान में हुई बैठक के बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच यह दूसरी आमने–सामने की मुलाकात होगी। साथ ही, पिछले नौ वर्षों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली चीन यात्रा है।

कुओ च्याखुन ने कहा, “राष्ट्रपति शी चिनफिंग और राष्ट्रपति ट्रंप चीन–अमेरिका संबंधों के साथ–साथ विश्व शांति और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विचार–विमर्श करेंगे। राष्ट्राध्यक्षों के स्तर की कूटनीति चीन–अमेरिका संबंधों में रणनीतिक मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण और अपरिहार्य भूमिका निभाती है।”

उन्होंने कहा कि चीन समानता, सम्मान और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों को बनाए रखते हुए अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने, मतभेदों को सुलझाने तथा बदलती वैश्विक परिस्थितियों में अधिक स्थिरता और निश्चितता लाने के लिए मिलकर काम करने को तैयार है। वहीं, चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 10 मई को चीन-अमेरिका व्यापारिक वार्ता के बारे में संवाददाता के सवाल का जवाब दिया।

संवाददाता ने पूछा कि सूचना के अनुसार चीन और अमेरिका जल्द ही अगले चरण की व्यापारिक वार्ता करेंगे। क्या वाणिज्य मंत्रालय के पास कोई ताजा जानकारी है? प्रवक्ता ने कहा कि चीन और अमेरिका की सहमति के अनुसार चीनी उप प्रधानमंत्री ह लीफंग 12 और 13 मई को दक्षिण कोरिया जाकर अमेरिका के साथ व्यापारिक वार्ता करेंगे। दोनों पक्ष शीर्ष नेताओं के बीच बुसान में हुई बैठक और कई फोन वार्ता में मिली सहमति के अनुसार एक दूसरे के दिलचस्पी वाले आर्थिक व व्यापारिक मुद्दों पर वार्ता करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें