Site icon Dainik Savera Times

वांग यी और मार्को रुबियो के बीच फोन वार्ता

Wang Yi and Marco Rubio hold a phone conversation

Wang Yi and Marco Rubio hold a phone conversation

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 30 अप्रैल को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को एंटोनियो रुबियो के साथ फोन पर चर्चा की। इस मौके पर वांग यी ने कहा कि सर्वोच्च नेताओं की कूटनीति हमेशा से चीन-अमेरिका संबंधों का “मार्गदर्शक सिद्धांत” रही है।

स्थिर कायम रहे चीन-अमेरिका संबंध

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रणनीतिक नेतृत्व में चीन-अमेरिका संबंध स्थिर कायम रहे। यह दोनों देशों के लोगों के मूल हित और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आम अपेक्षा के अनुरूप है। दोनों पक्षों को बड़ी मेहनत से हासिल की गई स्थिरता को बनाए रखकर अहम उच्च स्तरीय वार्ता के एजेंडा को तैयार करना चाहिए। वांग यी ने कहा कि थाईवान का मामला चीन के मूल हित से संबंधित है, जो चीन-अमेरिका संबंधों का सबसे बड़ा जोखिम है। अमेरिका को अपना वादा निभाकर सही चुनाव करना होगा, ताकि चीन व अमेरिका के बीच सहयोग के लिए अवसर तैयार हो सके और विश्व शांति के लिए जरूरी प्रयास किया जा सके।

दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध

वहीं, रुबियो ने कहा कि अमेरिका-चीन संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं। सर्वोच्च नेताओं की कूटनीति अमेरिका-चीन संबंधों का केंद्र है। दोनों पक्षों को संपर्क और समनव्य कायम रहकर आपसी सम्मान करने के साथ मतभेद का उचित समाधान करना चाहिए, ताकि द्विपक्षीय संबंध स्थिर रह सकें।
दोनों पक्षों ने मध्य-पूर्व की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version