चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 7 मई को पेइचिंग में यात्रा पर आये स्टीव डाइन्स के नेतृत्व वाले अमेरिकी कांग्रेस के सिनेटर्स के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। वांग यी ने कहा कि यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पदग्रहण के बाद चीन की यात्रा करने वाला पहला अमेरिकी कांग्रेस की दो पार्टियों के सिनेटर्स का प्रतिनिधि मंडल है, जिसका अहम प्रतीकात्मक महत्व है।
उम्मीद है कि आप लोग इस यात्रा से चीन के विकास के नये दृश्य देंखेंगे, संपर्क का नया पुल स्थापित करेंगे, सहयोग के नये क्षेत्र ढूंढेंगे और चीन-अमेरिका सम्बंध के स्थिर, स्वस्थ व सतत् विकास में नयी शक्ति डालेंगे।वांग यी ने कहा कि चीन-अमेरिका सम्बंध दोनों देशों की जनता के कल्याण और वैश्विक परिस्थिति की स्थिरता से जुड़ा है। चीन अमेरिका के साथ दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की अहम समानताएं लागू करने को तैयार है ताकि चीन-अमेरिका सम्बंध सच्चे मायने में स्थिर और अच्छे हों।
वांग यी ने कहा कि हमें चीन-अमेरिका दोनों बड़े देशों के बीच सही बर्ताव का तरीका ढूंढ लेना चाहिए। इसकी कुंजी एक दूसरे को सही दृष्टकोण से देखना है जो दोनों देशों के बीच सम्बंधों का पहले बटन को अच्छी तरह से लगाये जाने जैसा है। उम्मीद है कि अमेरिकी पक्ष वस्तुगत दृष्टि से चीन को देखेगा, चीन के केंद्रीय हितों का सच्चा सम्मान करेगा, मतभेदों का समुचित निपटारा कर एक साथ दोनों देशों और विश्व के लिए अधिकतर बड़े, ठोस और अच्छे काम करेगा और विश्व के प्रति अधिक सकारात्मक संकेत भेजेगा। अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने चीन यात्रा का अनुभव और चीन-अमेरिका सम्बंध विकास पर अपने विचार साझे किये।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...