Site icon Dainik Savera Times

वांग यी ने फिलिपींस की विदेश मंत्री से भेंट की

Wang Yi Meets with the Foreign Minister of the Philippines

Wang Yi Meets with the Foreign Minister of the Philippines

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 22 जुलाई को मनीला में निमंत्रण पर फिलिपींस की विदेश मंत्री मा. थेरेसा लाज़ारो से भेंट की। वांग यी ने फिलिपींस के प्रति चीन के गंभीर पक्ष का व्याख्यान किया और रन आईच्याओ में फिलिपींस के व्यक्तियों का चीनी कानूनी प्रवर्तन जहाज़ से टकराने की कार्रवाई को लेकर कड़ा विरोध जताया।

वांग यी ने कहा कि पिछले कुछ साल चीन-फिलिपींस सम्बंध मुश्किल और चुनौती का सामना करता रहा है, जो दोनों पक्षों के हित के अनुरूप नहीं है और फिलिपींस के विकास को नुकसान पहुंचाता है। तथ्यों से यह साबित हो गया है कि बाहरी ताकतों को इलाके के मामलों में दखल देने और मनमाने ढंग से समुद्री झगड़े भड़काने की इजाज़त देने से फिलीपींस दूसरों का हथियार बन जाता है। खेद की बात है कि जब चीन और फिलिपींस वार्ता करने वाले हैं, तब फिलिपींस में कुछ लोग खासकर सेना व पुलिस की कुछ शक्तियां जानबूझ कर घटना छेड़कर वार्ता की प्रक्रिया बर्बाद करती हैं। वर्तमान में चीन फिलिपींस सम्बंध चौराहे पर खड़े हैं। फिलिपींस को सही और विवेकतापूर्ण विकल्प चुनना है।

वांग यी ने बल दिया कि चीन-फिलिपींस सम्बंध के विकास की कुंजी सही दिशा पकड़ना है। बाहरी शक्ति के उकसावे में फिलिपींस ने एक अस्थाई तथाकथित मध्यस्थता न्यायाधीकरण गठित किया और तथाकथित निर्णय गढ़कर उसे भुनाया,जो गैरकानूनी और अप्रभावी है। चीन ने शुरू से ही उसे अस्वीकार्य किया और इस में हिस्सा नहीं लिया। चीन उसे कभी भी मान्यता नहीं देगा। फिलिपींस को फौरन ही समुद्रीय मामले पर उकसावा देना बंद करना, चीन को दिये गये वादे का पालन करना और द्विपक्षीय सम्बंध की स्थिरता के लिए ठोस कोशिश करनी चाहिए।

लाज़ारो ने कहा कि फिलिपींस और चीन की आवाजाही का लंबा इतिहास है, जो अलग नहीं होने वाले पड़ोसी है। फिलिपींस हमेशा एक चीन सिद्धांत का पालन करता है। फिलिपींस वार्ता से समुद्रीय मुद्दे का उचित समाधान निकालने की उम्मीद करता है ताकि द्विपक्षीय सम्बंध का सुधार हो सके।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)      

Exit mobile version