Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री से मुलाकात की

April 10, 2026

वांग यी ने उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री से मुलाकात की

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 9 अप्रैल को प्योंगयांग के कुमसुसन गेस्टहाउस में उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोई सोन-हुई के साथ मुलाकात की। इस मौके पर वांग यी ने कहा कि पिछले साल सितंबर में सीपीसी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने उत्तर कोरिया की श्रमिक पार्टी के महासचिव किम जोंग-उन के साथ पेइचिंग में ऐतिहासिक मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समग्र, रणनीतिक और दिशात्मक मुद्दों पर अहम सहमति कायम की और चीन-उत्तर कोरिया संबंधों के विकास के लिए रणनीतिक निर्देश दिया।

इससे दोनों देशों के बीच संबंध नए चरण में प्रवेश हुए और दोनों देशों के बीच मित्रवत आदान-प्रदान का नया अध्याय जुड़ गया। चीन उत्तर कोरिया के साथ सर्वोच्च नेताओं की अहम सहमति के अनुसार रणनीतिक संपर्क, आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाना चाहता है, ताकि चीन-उत्तर कोरिया संबंधों के बेहतर विकास का रुझान मजबूत हो सके, दोनों देशों के लोगों को ज्यादा भलाई पहुंच सके और क्षेत्रीय शांति व विकास बढ़ सके।

वहीं, चोई सोन-हुई ने कहा कि उत्तर कोरिया और चीन के बीच संबंध गहरे, मजबूत और निरंतर हैं। युग के रुझान और दोनों देशों के लोगों की इच्छा के अनुसार चीन के साथ मित्रवत सहयोग बढ़ाना उत्तर कोरिया की पार्टी और सरकार का अडिग रुख है। उत्तर कोरिया पूरी तरह से एक चीन की नीति का समर्थन करता है और प्रभुसत्ता व प्रादेशिक अखंडता की रक्षा में चीन का समर्थन करता है। दोनों पक्षों ने वर्तमान अतंर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी गहन रूप से विचार-विमर्श किया।

उधर, उत्तर कोरिया की यात्रा कर रहे चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 10 अप्रैल को विशेष तौर पर प्योंगयांग के पूर्व में स्थित गैंगडोंग-गन जाकर चीनी पीपुल्स वालंटियर आर्मी के शहीदों के कब्रिस्तान में श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया जाता है कि कब्रिस्तान में चीनी पीपुल्स वॉलंटियर आर्मी के 1,383 शहीदों को दफ़नाया गया है, जिन्होंने अमेरिका हमले का विरोध करने और उत्तर कोरिया की मदद करने के लिए युद्ध में बहादुरी से अपनी जान कुर्बान कर दी थी।

उत्तर कोरिया के सैन्य बैंड ने चीन और उत्तर कोरिया के राष्ट्रगान बजाए। ऑनर गार्ड धीरे-धीरे फूलों की टोकरी को प्लेटफॉर्म पर ले गए। वांग यी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य चीनी पीपुल्स वॉलंटियर आर्मी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मौन खड़े रहे। वांग यी ने चीनी पीपुल्स वॉलंटियर आर्मी के शहीदों के लिए स्मारक सुविधाओं की सुरक्षा और मरम्मत के लिए उत्तर कोरिया को धन्यवाद दिया। वांग यी ने कहा कि चीन और उत्तर कोरिया के बीच खून से बनी पारंपरिक दोस्ती का विकास करने से द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए मजबूत आध्यात्मिक प्रेरणा दी जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें