Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक में भाग लेंगे वांग यी 

June 19, 2026

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक में भाग लेंगे वांग यी 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 18 जून को घोषणा की कि भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निमंत्रण पर सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय वैदेशिक मामले कार्यालय के निदेशक वांग यी 22 से 23 जून तक भारत में आयोजित होने वाली ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक में भाग लेंगे।

इस बैठक पर सम्बंधित सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि चीनी पक्ष ब्रिक्स के सदस्य देशों के साथ वर्तमान अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति, महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों, परंपरागत तथा गैर परंपरागत सुरक्षा चुनौतियों के निपटारे के तालमेल पर रायों का आदान-प्रदान करेगा ताकि इस सितंबर में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए राजनीतिक तैयारी की जाए। चीन इस बैठक में बिक्स सदस्यों के साथ आदान-प्रदान मजबूत कर ब्रिक्स राजनीति व सुरक्षा क्षेत्रों के सहयोग को गहराने और विश्व शांति व सुरक्षा के लिए सकारात्मक योगदान देने की प्रतीक्षा करता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें