Site icon Dainik Savera Times

वांग यी ने ईरान के विदेश मंत्री के साथ वार्ता की

Wang Yi talked with the foreign minister of Iran

Wang Yi talked with the foreign minister of Iran

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 6 मई को पेइचिंग में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ वार्ता की। अराघची ने ईरान-अमेरिका वार्ता की ताज़ा स्थिति और अगले चरण में ईरान की सोच का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि तथ्यों से साबित हुआ है कि राजनीतिक संकट सैन्य उपाय से सुलझाया नहीं जा सकता। ईरान राष्ट्रीय प्रभुसत्ता और प्रतिष्ठा की डटकर सुरक्षा करेगा। इसके साथ ईरान शांति वार्ता से निरंतर समानताएं एकत्र कर सर्वांगीण और चिरस्थाई समाधान योजना की खोज करेगा।

ईरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग से प्रस्तुत क्षेत्रीय शांति व स्थिरता सुरक्षित कर बढ़ाने के चार सूत्रीय सुझावों की प्रशंसा करता है और उन पर सहमत भी है। ईरान चीन द्वारा ऐतिहासिक सही पक्ष में खड़ा होकर रचनात्मक रुख से स्थिति के बिगड़ने की रोकथाम के लिए की गयी कोशिशों की प्रशंसा करता है। ईरान चीन पर विश्वास करता है और प्रतीक्षा है कि चीन शांति बढ़ाने और युद्ध रोकने के लिए सकारात्मक भूमिका जारी रखेगा और विकास तथा सुरक्षा का संतुलन करने वाले युद्धोत्तर नये क्षेत्रीय ढांचे का समर्थन करेगा।

वांग यी ने कहा कि वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति युद्ध या शांति के कुंजीभूत वक्त से गुजर रही है। चीन का विचार है कि पूरा युद्ध विराम अति ज़रूरी है और युद्ध फिर शुरू करना अस्वीकार है और वार्ता पर कायम रहने का खास महत्व है। चीन ईरान की राष्ट्रीय प्रभुसत्ता तथा सुरक्षा की रक्षा करने का समर्थन करता है। खाड़ी मुद्दे पर वांग यी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय खाड़ी के सुरक्षित और सामान्य ट्रांज़िट को लेकर एक जैसी चिंताएं रखता है। चीन की उम्मीद है कि सम्बंधित पक्ष यथाशीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ज़बरदस्त अपील पर जवाब देंगे।

नाभिकीय सवाल पर वांग यी ने कहा कि चीन ईरान के नाभिकीय हथियार का विकास नहीं करने के वादे की प्रशंसा करता है। चीन के विचार में ईरान को नाभिकीय ऊर्जा के शांतिपूर्ण प्रयोग का वैध अधिकार है। चीन का पक्ष है कि खाड़ी और मध्यपूर्व देशों को अपनी किस्मत को अपने हाथ में रखना चाहिए। ईरान को अधिकतर खाड़ी देशों के साथ वार्तालाप करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)   

Exit mobile version