Site icon Dainik Savera Times

चीनी अर्थव्यस्था की निश्चितता कहां से आती है?

China Economy Growth: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने फिलहाल वैश्विक आर्थिक आउटलुक के अपडेट का विषय जारी किया है। इसमें वर्ष 2026 में विश्व आर्थिक वृद्धि का अनुमान कम किया गया है, जबकि चीन की आर्थिक वृद्धि का अनुमान उन्नत किया गया है। अनुमान घटाने और बढ़ाने के बीच चीनी अर्थव्यवस्था की निश्चितता उजागर हुई है, जिसने बाजार का व्यापक ध्यान खींचा है।

आईएमएफ ने युद्ध और प्रौद्योगिकी के क्रॉसकरेंट में विश्व अर्थव्यवस्था नामक ताजा रिपोर्ट में विश्व आर्थिक वृद्धि का अनुमान 0.1 प्रतिशत घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया है। इस अप्रैल में 0.2 प्रतिशत घटाने के बाद आईएमएफ ने फिर विश्व आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाया है। चीन के आर्थिक विकास का अनुमान 0.2 प्रतिशत बढ़ाकर 4.6 प्रतिशत तक किया गया, जो अनुमान बढ़ाने वाले कुछ आर्थिक समुदायों में से एक है। भारत और अमेरिका का अनुमान यथावत रहा। आईएमएफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि कि चीनी अर्थव्यवस्था प्रतीक्षा से बेहतर है। इसके मुख्य कारण उन्नत बुनियादी संस्थापन में निवेश, हाई टेक विनिर्माण उद्योग और निर्यात की मजबूत वृद्धि है। आईएमएफ का निष्कर्ष चीन के संबंधित विभागों द्वारा जारी आंकड़ों से मेल खाता है।

बुनियादी संस्थापनों के निवेश में चीन अब मुख्य तौर पर छह नेटवर्क के निर्माण पर जोर लगा रहा है, जिसमें जल नेटवर्क, नयी किस्म वाला बिजली नेटवर्क, कम्प्यूटिंग नेटवर्क, नयी पीढ़ी वाला दूर संचार नेटवर्क, शहर का भूमिगत पाइप नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क शामिल हैं। चीनी राष्ट्रीय सुधार और विकास आयोग ने बताया कि मौजूदा साल छह नेटवर्क में पूंजी निवेश 70 खरब युआन से अधिक होगा। 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) के दौरान छह नेटवर्क का कुल निवेश 200 से 250 अरब युआन होगा। मसलन इस जुन के शुरू में चीन की सब से लंबी नदी त्यांगत्सी नदी पर त्रिघाटी जल परिवहन के नये चैनल की परियोजना का निर्माण शुरू हुआ, जिस का कुल निवेश 77 अरब 20 करोड़ युआन है। निर्माण पूरा होने के बाद यांगत्सी नदी के अपस्ट्रीम में जलवहन क्षमता छलांग लगाएगी।

चीन के बुनियादी संस्थापन के नये दौर की उन्नति को चीनी बुनियादी संस्थापन 2.0 कहा जा रहा है, जिसे विशाल निवेश की जरूरत है। संबंधित विशेषज्ञों के विचार में बुनियादी संस्थापनों में निवेश करना चीनी समग्र आर्थिक विकास का केंद्रीय स्थिरक और रणनीतिक इंजन बना रहेगा। इस के अलावा वह ‌चीनी आर्थिक ढांचे के सुधार की अहम प्रेरक शक्ति भी है। हाई टेक विनिर्माण के सेक्टर में चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस मई में चीनी हाई टेक विनिर्माण उद्योग का अतिरिक्त मूल्य पिछले साल की समान अवधि से 15.4 प्रतिशत से अधिक रहा। इस जनवरी से इस मई तक हाई टेक विनिर्माण उद्योग ने औद्योगिक वृद्धि में करीब 40 प्रतिशत का योगदान दिया। हाई टेक विनिर्माण उद्योग का मुनाफा साल दर साल 44.7 प्रतिशत बढ़ा। इस में सेमीकंडक्टर व्यवसाय चेन संबंधी व्यवसायों का शानदार प्रदर्शन रहा।

इस साल चीन के विदेश व्यापार का प्रदर्शन धमाकेदार है। चीनी कस्टम के आंकड़ों के अनुसार इस साल के पहले पांच महीनों में चीन का निर्यात 119 खरब 10 अरब युआन रहा, जो साल दर साल 11.18 प्रतिशत से अधिक है। इस में हाई टेक और उच्च अतिरिक्त मूल्य वाले मशीनरी और इलेक्ट्रानिक उत्पादनों का निर्यात चीन के कुल निर्यात के 60 प्रतिशत भाग से अधिक है। लिथियम और पवन बिजली जनरेटर के निर्यात में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।इसके अलावा चीनी वाहन उद्योग संघ के अनुसार इस साल के पहले 6 महीनों में चीन ने 23 लाख 55 हजार नवीन ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया, जो साल दर साल 1.2 गुना अधिक है।

आप शायद जानते हैं कि चीन के निर्यात में द न्यू ट्रायो होते हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन, लिथियम बैटरी और सोलर पैनल शामिल हैं। पर अब चीन के निर्यात में और न्यू ट्रायो उभर रहे है, जिसमें रोबोट, मानव बुद्धिमत्ता और सृजनात्मक दवाएं शामिल हैं। चीन के निर्यात ढांचे के समायोजन के पीछे मजबूत विनिर्माण उद्योग का समर्थन है, जिस ने प्रगतिशील विनिर्माण उद्योग की छलांग का प्रतिबिंब पेश किया है।  आईएमएफ रिपोर्ट में खाड़ी क्षेत्र की मुठभेड़ का प्रभाव और हाईटेक उद्योग की स्थिति विभिन्न आर्थिक समुदाय के मूल्यांकन में दो सबसे अहम कारक हैं। उसने अमेरिका-ईरान युद्ध से चीन पर होने वाले प्रभाव का प्रत्यक्ष उल्लेख नहीं किया, पर चीन की वृद्धि उन्नत करने से ही अपना रूख स्पष्ट किया है। वास्तव में कई सालों की निरंतर कोशिशों के बाद चीन ने ऊर्जा सुरक्षा की मजबूत शील्ड ख़ड़ी की है। इस युद्ध से चीन पर बुरा प्रभाव जरूर होता है, लेकिन वह सीमित और समग्र स्थिति नियंत्रण में है।

आईएमएफ द्वारा चीन की वृद्धि का अनुमान उन्नत करने के बाद गोल्डमैन सेक्श, यूबीएस आदि शीर्ष अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं ने भी चीनी संपत्ति का अनुमान उन्नत किया और अधिक चीनी संपत्ति खरीदने का सुझाव किया। गोल्डमेन सैक्श ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि चीन का निर्यात लागत के लाभ से संचालन से तकनीक और सप्लाई चेन की कुशलता से संचालन तक परिवर्तित हो गया है। नयी किस्म वाले उत्पादक शक्ति में उत्पादक क्षमता क्लस्टर बन चुका है, जिसकी जगह विश्व में नहीं ली जा सकती। आईएमएफ द्वारा अनुमान बढ़ाए जाने से चीनी अर्थव्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। वैश्विक वृद्धि की कमजोरी और विभिन्न खतरों के इकट्ठे होने की पृष्ठभूमि में चीनी अर्थव्यवस्था की निश्चितता विश्व के लिए एक बड़ी खुशखबरी मानी जाती है।  

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

Exit mobile version