Site icon Dainik Savera Times

वसंत उत्सव के आगमन पर शी चिनफिंग ने चीनी सैनिकों को शुभकामनाएं दीं

China News

China News

17 फरवरी को चीनी चंद्र पंचांग के नववर्ष का पहला दिन होगा, यह चीनी लोगों का पारंपरिक त्योहार यानी वसंत महोत्सव है। वसंत महोत्सव के आगमन के उपलक्ष्य पर, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने 10 फरवरी को पेइचिंग में वीडियो के माध्यम से देश भर में सैनिकों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

उस दिन शी चिनफिंग ने पेइचिंग स्थित पा-यी बिल्डिंग में वीडियो लिंक के माध्यम से पूरी सेना की युद्ध तत्परता और मिशन निष्पादन का निरीक्षण किया और सम्बंधित इकाइयों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सीपीसी केंद्रीय समिति और केंद्रीय सैन्य आयोग की ओर से चीनी जन मुक्ति सेना (पीएलए) के समस्त अधिकारियों और सैनिकों, सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारियों और सैनिकों, सेना के नागरिक कर्मियों, आरक्षित कर्मियों और मिलिशिया को हार्दिक शुभकामनाएं तथा नव वर्ष की बधाई दी।

जानकारी के अनुसार, पा-यी बिल्डिंग में शी चिनफिंग ने विभिन्न पीएलए शाखाओं के सैनिकों और सशस्त्र पुलिस बलों के 9 इकाइयों के साथ वीडियो कॉल की, जिनमें थल सेना, वायु सेना, नौ सेना, रॉकेट फोर्स, सैन्य अंतरिक्ष बल, साइबरस्पेस फोर्स, सूचना सहायता बल, संयुक्त रसद सहायता बल और सशस्त्र पुलिस बल की शाखा इकाइयां शामिल हैं। उनके प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को युद्ध की तैयारी, ड्यूटी और मिशन के क्रियान्वयन की स्थिति पर रिपोर्ट दी।

शी चिनफिंग ने रिपोर्टों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत की। अधिकारियों और सैनिकों को उच्च मनोबल के साथ अपने-अपने पदों पर युद्ध की तैयारी में लगन से काम करते देख, शी चिनफिंग ने उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें यथार्थवादी युद्ध प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने, उपलब्ध हथियारों और उपकरणों का अच्छा उपयोग करने, सैनिकों की युद्ध क्षमता निर्माण और अनुप्रयोग के स्तर में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित किया।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि पिछला वर्ष असाधारण और उल्लेखनीय था। पीएलए ने अपने राजनीतिक सुधार प्रयासों को और गहरा किया, विभिन्न जोखिमों और चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लड़ाई में क्रांतिकारी दृढ़ता का अनुभव किया। कुछ दिन बाद चीनी चंद्र पंचांग के अश्व वर्ष का वसंत त्योहार होगा, उन्होंने सैनिकों को वसंत त्योहार की शुभकामनाएं दीं और सभी सैन्य इकाइयों को युद्ध तत्परता को मजबूत करने, निर्धारित सतर्कता की स्थिति बनाए रखने, और मातृभूमि की शांति और जनता की खुशी की रक्षा के करने की मांग की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version