Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने चीन के मेहनतकश लोगों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी

Xi Jinping extends Labor Day greetings felicitations to working people of China

Xi Jinping extends Labor Day greetings felicitations to working people of China

1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने सीपीसी केंद्रीय समिति की ओर से पूरे चीन के मेहनतकश लोगों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई दी।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन के आधुनिकीकरण की नई यात्रा में, विशाल श्रमिक वर्ग सीपीसी के इर्द-गिर्द एकजुट होकर कड़ी मेहनत कर रहा है, बड़ी प्रगति कर रहा है, नवाचार और सृजन करने का साहस दिखा रहा है, और सीपीसी और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि इस वर्ष चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ है और यह 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष भी है। आशा है कि बड़ी संख्या में मेहनतकश लोग आदर्श श्रमिकों की भावना, श्रम की भावना और शिल्प कौशल की भावना को सक्रिय रूप से बढ़ावा देंगे, कड़ी मेहनत और लगन से काम करेंगे और अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे, ताकि उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा सकें और अपनी स्वामित्व भावना का प्रदर्शन कर सकें।

सभी स्तरों पर सीपीसी समितियों और सरकारों को व्यापक मेहनतकश जनता के वैध अधिकारों और हितों की ईमानदारी से रक्षा करनी चाहिए, उनकी तत्काल जरूरतों और चिंताओं को हल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, और उन्हें चीन की भव्य योजना को साकार करने के लिए अथक प्रयास करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version