Site icon Dainik Savera Times

आतिशबाजी कारखाने में विस्फोट पर शी चिनफिंग ने दिए अहम निर्देश 

Xi Jinping issued important instructions on the fireworks factory explosion

Xi Jinping issued important instructions on the fireworks factory explosion

4 मई को 16 बजकर 40 मिनट पर दक्षिण चीन के हुनान प्रांत के ल्यूयांग शहर में स्थित हुआशंग आतिशबाजी विनिर्माण व प्रदर्शन लिमिटेड कंपनी के कारखाने में विस्फोट हुआ, जिसमें भारी जनहानि हुई। घटना के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस पर ध्यान देते हुए अहम निर्देश देकर लापता व्यक्तियों की तलाशी करने, घायलों के इलाज की पूरी कोशिश करने और घटना के बाद की स्थिति का समुचित निपटारा करने का अनुरोध किया। उन्होंने जल्दी से घटना के कारण का पता लगाने और दोषियों को सामने लाने की मांग की।

शी ने बल दिया कि विभिन्न क्षेत्रों और विभागों को इस घटना से सबक लेकर सुरक्षा उत्पादन की जिम्मेदारी को मजबूत कर महत्वपूर्ण व्यवसायों व क्षेत्रों के ख़तरे तथा निहित जोखिम की जांच कर सार्वजनिक सुरक्षा प्रबंधन प्रगाढ़ करना चाहिए ताकि जनता की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने भी निर्देश देकर मृतकों की संख्या की पुष्टि करने, घायलों का पूरा इलाज करने, वैज्ञानिक रूप से तलाशी करने और सम्बंधित कार्य का समुचित निपटार करने की मांग की। उन्होंने कानून के अनुसार सख्ती से इस घटना से निपटने की मांग की।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

Exit mobile version