Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने पेइचिंग में लाओस के राष्ट्रपति के विशेष दूत से मुलाकात की

Xi Jinping Meets Special Envoy of President of Laos Beijing

Xi Jinping Meets Special Envoy of President of Laos Beijing

21 अप्रैल की दोपहर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने देश की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन बृहद भवन में लाओस के राष्ट्रपति थोंगलून सिसोलिथ के विशेष दूत के रूप में चीन की यात्रा पर आए लाओस की जन क्रांतिकारी पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और कार्यकारी उप-प्रधानमंत्री सालुमसाई कोम्मासिथ से मुलाकात की।

इस दौरान, शी ने कहा कि चीन और लाओस की पार्टियों के बीच विशेष दूतों का आदान-प्रदान, जिसमें एक-दूसरे को उनके संबंधित प्रमुख राजनीतिक एजेंडों के बारे में जानकारी दी जाती है, दोनों पक्षों के बीच गहरी पारंपरिक मित्रता और उच्च स्तर के राजनीतिक पारस्परिक विश्वास को दर्शाता है। इस वर्ष चीन और लाओस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 65वीं वर्षगांठ है और इसे “चीन-लाओस मैत्री वर्ष” के रूप में भी जाना जाता है।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि कुछ समय पहले ही, उन्होंने लाओस के राष्ट्रपति थोंगलून सिसोलिथ के साथ पत्रों का आदान-प्रदान किया और साझा भविष्य वाले चीन-लाओस समुदाय के निर्माण को और गहरा करने पर महत्वपूर्ण सहमति पर पहुंचे। शी ने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति थोंगलून के नेतृत्व में लाओस की पार्टी, देश और जनता निश्चित रूप से कठिनाइयों को दूर करके सभी लक्ष्यों और कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगी, समाजवादी मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ेंगी और पार्टी की स्थापना के शताब्दी लक्ष्य को प्राप्त करेंगी।

शी चिनफिंग ने इस बार पर जोर दिया कि एक नए ऐतिहासिक मोड़ पर खड़े होकर, चीन और लाओस को समाजवाद के भविष्य और नियति के संबंध में एक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, घनिष्ठ समन्वय और सहयोग करते हुए रणनीतिक संरेखण को गहरा करना चाहिए, व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करना चाहिए, सामान्य चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। साथ ही, साझा भविष्य वाले चीन-लाओस समुदाय के निर्माण के लिए नई पंचवर्षीय कार्य योजना के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना चाहिए, और साझा भविष्य वाले चीन-लाओस समुदाय के निर्माण को उच्च मानकों, उच्च गुणवत्ता और उच्च स्तर की ओर लगातार आगे बढ़ाना चाहिए।

मुलाकात में सालुमसाई कोम्मासिथ ने राष्ट्रपति थोंगलून सिसोलिथ का व्यक्तिगत पत्र शी चिनफिंग को प्रेषित किया और लाओ जन क्रांतिकारी पार्टी की 12वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रासंगिक स्थिति के बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा कि चीन ने लंबे समय से एक सुरक्षित और स्थिर घरेलू राजनीतिक और सामाजिक वातावरण बनाए रखा है, निरंतर उच्च गति के आर्थिक विकास का चमत्कार किया है, और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इसकी भूमिका और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

सालुमसाई कोम्मासि ने यह भी कहा कि लाओस राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित प्रमुख वैश्विक पहलों का दृढ़तापूर्वक समर्थन करता है और चीन के साथ मिलकर व्यापक और व्यावहारिक सहयोग को गहरा करना चाहता है, ताकि साझा भविष्य वाले लाओस-चीन समुदाय के निर्माण में लगातार नए परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

Exit mobile version