Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की

June 26, 2026

शी चिनफिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की

26 जून की सुबह, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में चीन की आधिकारिक यात्रा पर आए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से नए युग में साझा भविष्य वाले चीन-बांग्लादेश समुदाय के निर्माण और द्विपक्षीय संबंधों को नए एवं उच्च स्तर पर ले जाने की घोषणा की।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन हमेशा से चीन-बांग्लादेश संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता है और बांग्लादेश की जनता के प्रति सद्भावनापूर्ण और मैत्रीपूर्ण नीति पर कायम है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में चाहे जितने भी बदलाव आएं, चीन चीन-बांग्लादेश मैत्री की दिशा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग रहेगा और बांग्लादेश का विश्वसनीय मित्र, अच्छा पड़ोसी और भरोसेमंद सहयोगी बना रहेगा। चीन, बांग्लादेश की राष्ट्रीय स्वतंत्रता, संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा के प्रयासों का समर्थन करता है और किसी भी बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करता है। 

उन्होंने कहा कि चीन, बांग्लादेश के साथ शासन संबंधी अनुभवों का आदान-प्रदान बढ़ाने, सभी स्तरों पर घनिष्ठ संपर्क बनाए रखने, रणनीतिक संवाद को गहरा करने, राजनीतिक आपसी विश्वास मजबूत करने और एक-दूसरे के मूल हितों तथा प्रमुख चिंताओं से जुड़े मुद्दों पर लगातार समर्थन देने के लिए तैयार है।

शी चिनफिंग ने जोर देकर कहा कि चीन पड़ोसी देशों के साथ मैत्री, सुरक्षा और समृद्धि की नीति तथा सौहार्द, सद्भावना, पारस्परिक लाभ और समावेशिता की अवधारणा पर कायम है। उन्होंने कहा कि चीन अपने नए विकास के माध्यम से पड़ोसी देशों के लिए नए अवसर और नई ऊर्जा पैदा करता रहेगा। चीन, बांग्लादेश की नई सरकार के सुचारू संचालन का समर्थन करता है और बेल्ट एंड रोड पहल के उच्च गुणवत्ता वाले सहनिर्माण, विकास रणनीतियों के बेहतर समन्वय, विकास अनुभवों के आदान-प्रदान तथा प्रमुख सहयोग परियोजनाओं की व्यवस्थित योजना पर मिलकर काम करने को तैयार है। 

उन्होंने कहा कि दोनों देश हरित एवं कम कार्बन विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था, सूचना प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में सहयोग की नई संभावनाएं तलाश सकते हैं। साथ ही चिकित्सा, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में आदान-प्रदान बढ़ाने, चीन-म्यांमार-बांग्लादेश आर्थिक गलियारे के निर्माण को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के लिए भी दोनों देशों को मिलकर काम करना चाहिए।

तारिक रहमान ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 105वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चीन एक महान देश है और बांग्लादेश की विदेश नीति में उसका हमेशा महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उन्होंने चीन को बांग्लादेश का मूल्यवान और विश्वसनीय साझेदार बताया। उन्होंने खुशी जताई कि दोनों देशों के संबंध नए युग में साझा भविष्य वाले बांग्लादेश-चीन समुदाय के नए स्तर तक पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के सशक्त नेतृत्व में चीन ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और चीनी शैली का आधुनिकीकरण बांग्लादेश के लिए सीखने का एक आदर्श है। 

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश, चीन के साथ अंतर-पार्टीय आदान-प्रदान को मजबूत करने, बेल्ट एंड रोड पहल के सह-निर्माण को आगे बढ़ाने तथा व्यापार, कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है, ताकि बांग्लादेश के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को गति मिल सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें