Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने यूएई के युवराज से मुलाकात की

Xi Jinping met the Crown Prince of UAE

Xi Jinping met the Crown Prince of UAE

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 14 अप्रैल की सुबह पेइचिंग में यात्रा पर आये संयुक्त अरब अमीरात के शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। शी ने कहा कि यूएई चीन का सर्वांगीण रणनीतिक साझेदार है। चीन हमेशा यूएई के साथ सम्बंध के विकास को बड़ा महत्व देता है। चीन यूएई के साथ अधिक प्रगाढ़, लचीली और जीवंत सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी निर्मित करने को तैयार है।

दोनों पक्षों ने वर्तमान मध्यपूर्व और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर रायों का आदान-प्रदान किया। शी ने चीन के शांति वार्ता बढ़ाने के सैद्धांतिक रुख पर बल दिया और रचनात्मक भूमिका बरकरार रखने की बात दोहरायी। उन्होंने मध्य पूर्व की शांति व स्थिरता की सुरक्षा के लिए चार सूत्रीय सुझाव पेश किये, जिनमें शांतिपूर्ण सहअस्तित्व पर कायम रहना, राष्ट्र-प्रभु के सिद्धांत पर कायम रहना, अंतरराष्ट्रीय कानूनी शासन के सिद्धांत पर कायम रहना और विकास तथा सुरक्षा के समन्वित विकास पर कायम रहना शामिल हैं।

शेख खालिद ने कहा कि यूएई चीन के साथ सम्बंध को बड़ा महत्व देता है और चीन के साथ दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की समानताएं लागू कर विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग गहराना चाहता है ताकि द्विपक्षीय सम्बंध का अधिक उज्ज्वल भविष्य रचा जाए और दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण दिया जाए। यूएई चीन द्वारा वर्तमान मध्य पूर्व संकट के राजनीतिक समाधान के लिए की गयी कोशिशों की प्रशंसा करता है और चीन के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए रखकर सम्बंधित पक्षों के बीच युद्ध विराम की कोशिश करेगा।

13 अप्रैल की दोपहर के बाद चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने युवराज शेख खालिद के साथ वार्ता की। वार्ता के बाद दोनों प्रधान मंत्रियों की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने कृषि, विज्ञान व तकनीक, निवेश, चीनी परंपरागत चिकित्सा व दवा आदि क्षेत्रों के अनेक सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version