Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने एससीओ हरित और सतत् विकास मंच को बधाई पत्र भेजा

April 29, 2026

शी चिनफिंग ने एससीओ हरित और सतत् विकास मंच को बधाई पत्र भेजा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 29 अप्रैल को शांगहाई सहयोग संगठन के हरित और सतत् विकास मंच को बधाई पत्र भेजा। शी ने कहा कि चीन इस अवधारणा का पालन करता है कि स्वच्छ पानी और हरित पहाड़ अमूल्य संपत्ति है। चीन पारिस्थितिकी को प्राथमिकता देकर हरित विकास पर चलता है और वैश्विक पारिस्थितिकी सभ्यता निर्माण का हिस्सेदार, योगदानकर्ता और अग्रदूत है।

शी ने बल दिया कि वर्तमान वर्ष एससीओ की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ है और चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना का शुरूआती साल भी है। चीन विभिन्न पक्षों के साथ शांगहाई भावना का प्रचार-प्रसार कर एससीओ की जवाबदेही दिखाने, नीतिगत जुड़ाव, अनुभवों के आदान-प्रदान व परियोजनाओं के सहयोग को मजबूत करने, वैश्विक पर्यावरण शासन व्यवस्था सुधारने और मिलकर स्वच्छ, सुंदर तथा सतत् विश्व निर्मित करने को तैयार है।

एससीओ हरित और सतत् विकास मंच 29 अप्रैल को पूर्वी चीन के निंग पो शहर में उद्घाटित हुआ, जिस का मुख्य विषय वैश्विक शासन पहल का अभ्यास कर एक साथ एससीओ का हरित और सतत् विकास बढ़ाना है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें