Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने कनाडा की नयी गवर्नर जनरल को बधाई संदेश भेजा

June 9, 2026

शी चिनफिंग ने कनाडा की नयी गवर्नर जनरल को बधाई संदेश भेजा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 8 जून को कनाडा की नयी गवर्नर जनरल लुईस आर्बर को बधाई संदेश भेजा। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि चीन-कनाडा सम्बंध का स्वस्थ व स्थिर विकास दोनों देशों के समान हित में है और विश्व शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि के लिए लाभदायक भी है।

मैं चीन-कनाडा सम्बंध के विकास को बड़ा महत्व देता हूं और गवर्नर जनरल लुईस आर्बर के साथ समान कोशिश कर पारस्परिक सम्मान, पारस्परिक लाभ तथा मतभेद को दरकिनार कर समानता ढूंढने की भावना के साथ चीन-कनाडा नयी किस्म वाली रणनीतिक साझेदारी के स्वस्थ ,स्थिर तथा सतत् विकास को आगे बढ़ाने को तैयार हूं ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण मिले।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)   

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें