Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने ब्रुनेई के 42वें राष्ट्रीय दिवस पर ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया को बधाई संदेश भेजा

China News

China News

23 फरवरी को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रुनेई की स्वतंत्रता की 42वीं वर्षगांठ के अवसर पर ब्रुनेई दारुस्सलाम के सुल्तान हसनल बोल्किया को बधाई संदेश भेजा।

शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन और ब्रुनेई के बीच गहरी पारंपरिक मित्रता है। पिछले साल, सुल्तान हसनल बोल्किया ने चीन की राजकीय यात्रा की थी, और दोनों पक्ष चीन-ब्रुनेई साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण पर सहमत हुए, जिससे द्विपक्षीय सम्बंधों में एक नया अध्याय खुला।

शी चिनफिंग ने कहा कि मैं चीन-ब्रुनेई सम्बंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और सुल्तान हसनल बोल्किया के साथ मिलकर पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने, व्यापक रणनीतिक सहयोग को गहरा करने, लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ाने और साझा भविष्य वाले चीन-ब्रुनेई समुदाय के निर्माण को और अधिक व्यावहारिक बनाने के लिए काम करने को तैयार हूं, ताकि दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ मिल सके और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास में अधिक योगदान दिया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version