Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने बेनिन और इराक के राष्ट्रपतियों को बधाई संदेश भेजा

Xi Jinping sends congratulatory messages to presidents of Benin and Iraq

Xi Jinping sends congratulatory messages to presidents of Benin and Iraq

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 24 अप्रैल को अलग-अलग संदेश भेजकर रोमुआल्ड वाडाग्नी और निज़ार मुहम्मद सईद अमीदी को क्रमशः बेनिन गणराज्य और इराक गणराज्य के राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। 

राष्ट्रपति रोमुआल्ड वाडाग्नी को भेजे गए संदेश में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और बेनिन के बीच पारंपरिक मित्रता रही है। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास और गहरा हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं से जुड़े मुद्दों पर दृढ़ समर्थन दिया है। विभिन्न क्षेत्रों में मैत्रीपूर्ण सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे दोनों देशों के लोगों के कल्याण में प्रभावी वृद्धि हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि वह चीन-बेनिन संबंधों के विकास को अत्यंत महत्व देते हैं और राष्ट्रपति वाडाग्नी के साथ मिलकर चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन के परिणामों को लागू करने तथा चीन-बेनिन रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए तत्पर हैं।

वहीं, राष्ट्रपति निज़ार मुहम्मद सईद अमीदी को भेजे गए संदेश में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और इराक के बीच गहरी पारंपरिक मित्रता है। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं से जुड़े मुद्दों पर निरंतर समर्थन दिया है। ऊर्जा, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में सहयोग से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि वह चीन-इराक संबंधों के विकास को अत्यंत महत्व देते हैं और राष्ट्रपति अमीदी के साथ मिलकर चीन-इराक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, ताकि दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ मिल सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version