Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने चीन युवा चतुर्थ मई पदक के प्राप्तकर्ताओं के प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करने के लिए जवाब पत्र भेजा

Xi Jinping sends letter of encouragement to China Youth May Fourth Medal

Xi Jinping sends letter of encouragement to China Youth May Fourth Medal

4 मई, युवा दिवस के अवसर के लिए चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महा सचिव, राष्ट्रपति और चीनी फौजी आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने चीन युवा मई चतुर्थ पदक यानी नव युग युवा अग्रणी पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं के प्रतिनिधियों को पत्र लिखकर देश भर के विभिन्न जातियों के युवाओं को उत्सव की शुभकामनाएं दीं और अपनी हार्दिक अपेक्षाएं व्यक्त कीं।

पत्र में शी चिनफिंग ने कहा कि आपने पार्टी के निर्देशों को दृढ़ता से ध्यान में रखा है, और वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार, ग्रामीण पुनरोद्धार, सामाजिक सेवाओं और सीमा रक्षा के ज़मीनी स्तर के अग्रिम मोर्चों पर अपनी जड़ें जमा ली हैं, जो नए युग में चीनी युवाओं की सकारात्मक भावना को प्रदर्शित करता है।

शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि इस वर्ष से 15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत हो रही है और यह युवाओं के लिए योगदान देने का बिल्कुल सही समय है। मुझे आशा है कि आप कड़ी मेहनत करेंगे और अन्य युवाओं को प्रेरित करेंगे कि वे अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को देश के समग्र विकास में एकीकृत करें, अपने-अपने पदों पर लगातार नई उपलब्धियां हासिल करें और इस नई यात्रा में अपनी युवा शक्ति का योगदान दें। चीन युवा मई चतुर्थ पदक यानी नव युग युवा अग्रणी पुरस्कार का उद्देश्य उत्कृष्ट युवा रोल मॉडल स्थापित करना और उन्हें सम्मानित करना है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version