Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने कोरियाई श्रमिक पार्टी के केंद्रीय कैडर स्कूल का दौरा किया

June 9, 2026

शी चिनफिंग ने कोरियाई श्रमिक पार्टी के केंद्रीय कैडर स्कूल का दौरा किया

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 9 जून को कोरियाई श्रमिक पार्टी के महासचिव और कोरियाई लोकतांत्रिक जन गणराज्य (डीपीआरके) के राज्य मामला आयोग के अध्यक्ष किम जोंग-उन के साथ प्योंगयांग में कोरियाई श्रमिक पार्टी के केंद्रीय कैडर स्कूल का दौरा किया।

सुबह 11 बजे शी चिनफिंग स्कूल पहुंचे। किम जोंग-उन ने शी चिनफिंग का स्वागत किया। उसके बाद शी चिनफिंग ने किन जोंग-उन के साथ स्कूल के लेक्चर हॉल में प्रवेश किया। दोनों नेता वहां कुछ देर रुके और समय-समय पर स्वीकृति में सिर हिलाए।

लेक्चर हॉल से रवाना होकर शी चिनफिंग और किम जोंग-उन ने इलेक्ट्रिक कार्ट से कैंपस का दौरा किया। रास्ते पर दोनों नेताओं ने स्कूल के बुनियादी संस्थापनों और शिक्षण व्यवस्था आदि के बारे में जाना।

शिक्षण भवनों के बीच के वन क्षेत्र में शी चिनफिंग और किम जोंग-उन ने एक साथ देवदार का पेड़ लगाया। देवदार का पेड़ सदाबहार होता है, जो चीन और डीपीआरके के बीच स्थाई मित्रता का प्रतीक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें