चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो ने 27 मार्च को बैठक कर सीपीसी स्थानीय समिति की कार्य नियमावली पर विचार किया। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने इसकी अध्यक्षता की।
इस बैठक में कहा गया कि स्थानीय पार्टी समितियों को कामरेड शी चिनफिंग से केंद्रित रहने वाली सीपीसी केंद्रीय कमेटी के प्राधिकार और केंद्रीय एकीकृत नेतृत्व का डटकर अनुमोदन करना है ,केंद्रीय कमेटी के फैसले के कार्यांवयन को अपना सबसे महत्वपूर्ण कार्य अपनाना है और केंद्रीय कमेटी से निर्धारित कार्यों को दृढ़ता से अमल में लाना है ।इसके साथ स्थानीय पार्टी समितियों को अपने-अपने क्षेत्र की वास्तविक स्थिति के मुताबिक सक्रिय और सृजनात्मक रूप से काम करना है।
इस बैठक में बल दिया गया कि स्थानीय पार्टी समितियों को विकास का अनुसरण करने और सुरक्षा की गारंटी करने की अनिवार्य जिम्मेदारी है ।उनको संपूर्ण और सटीक रूप से नये विकास का अवधारणा लागू कर ठोस कदमों से गुणवत्तापूर्ण विकास बढ़ाना ,जनजीवन के सुधार पर खास जोर लगाना और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सामाजिक स्थिरता की पूरी सुरक्षा करनी चाहिए।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

