Site icon Dainik Savera Times

शू वेई ने झारखंड के व्यापारिक प्रतिनिधियों से मुलाकात की

Xu Wei meets business representatives from Jharkhand

Xu Wei meets business representatives from Jharkhand

31 मार्च को, कोलकाता स्थित चीन के महावाणिज्यदूत शू वेई ने झारखंड वाणिज्य और उद्योग संघ यानी जेसीसीआई के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने चीन-भारत आर्थिक और व्यापार सहयोग को मजबूत करने पर आदान-प्रदान किया। जेसीसीआई के उपाध्यक्ष राम बांगर और महासचिव रोहित अग्रवाल आदि लोगों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

शू वेई ने जेसीसीआई का अध्यक्ष बनने पर आदित्य मल्होत्रा को बधाई दी। शू वेई ने कहा कि चीन ने “15वीं पंचवर्षीय योजना” की नयी यात्रा की पूरी तरह शुरुआत कर दी है, जिससे चीन-भारत आर्थिक और व्यापार सहयोग के लिए बड़े मौके मिलेंगे। दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन-भारत संबंध विकसित हो रहे हैं। वर्ष 2025 में चीन और भारत के बीच व्यापार की कुल मात्रा एक नए ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंची।

दोनों देशों ने कई सीधे उड़ान मार्गों को फिर से शुरू और लॉन्च किया है, जो चीन-भारत व्यापार सहयोग और लोगों के आदान-प्रदान को बहुत सुविधाजनक बनाता है। कोलकाता स्थित चीन का महावाणिज्य दूतावास झारखंड और चीन की प्रांतीय व शहरी सरकारों के बीच लेन-देन व सहयोग के लिए एक पुल का काम करने और दोनों पक्षों के बीच व्यावहारिक सहयोग को बढ़ाने के लिए तैयार है।

आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि चीन की विकास उपलब्धियां तेज़ी से बदल रही हैं। दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में भारत और चीन के बीच सहयोग की संभावना बहुत ज़्यादा है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करके चीन की यात्रा की थी। जेसीसीआई को उम्मीद है कि वह खनन, विनिर्माण, नई ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि और पर्यटन आदि विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग मजबूत करेगा। साथ ही वह जल्द से जल्द एक प्रतिनिधिमंडल चीन भेजना चाहता है। 30 मार्च को, महावाणिज्यदूत शू वेई ने जाने-माने भारतीय बहुराष्ट्रीय उद्यम ऊषा मार्टिन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव झावर आदि भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधियों से मुलाकात की। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version