Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाओ लेची ने ऑस्ट्रिया-चीन मैत्री संघ के उच्च प्रतिनिधिमंडल से की भेंट

April 1, 2026

चाओ लेची ने ऑस्ट्रिया-चीन मैत्री संघ के उच्च प्रतिनिधिमंडल से की भेंट

पेइचिंग समयानुसार 31 मार्च को, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लेची ने चीन की राजधानी पेइचिंग में ऑस्ट्रियाई संघीय संसद के अध्यक्ष मार्कस स्टॉटर के नेतृत्व में ऑस्ट्रिया-चीन मैत्री संघ के उच्च प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

चाओ लेची ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन और ऑस्ट्रिया के बीच संबंधों का अर्थ लगातार समृद्ध होता जा रहा है और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहा है। वर्ष 2026 चीन और ऑस्ट्रिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ है।

चीन ऑस्ट्रिया के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी ज़रूरी सहमति को लागू करने, एक-दूसरे के मुख्य हितों व बड़ी चिंताओं का ध्यान रखने, हरित संक्रमण व डिजिटल अर्थव्यवस्था आदि विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग में नई बातें लाने, दोनों देशों के लोगों के बीच मेलजोल को मज़बूत करने, आपसी समझ को बढ़ाने, बहुपक्षवाद को बनाए रखने और चीन-ऑस्ट्रिया मैत्रीपूर्ण रणनीतिक साझेदारी के गहरे विकास को बढ़ाने को तैयार है।

चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा ऑस्ट्रियाई संघीय संसद के साथ बातचीत व संपर्क को मज़बूत करने, कानून व निगरानी में अनुभव साझा करने और एक व्यावहारिक सहयोग व कानूनी माहौल बनाने को तैयार है। वहीं, मार्कस स्टॉटर ने कहा कि ऑस्ट्रिया चीन के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है। ऑस्ट्रिया चीन के साथ व्यापार, मानविकी व कानून आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती को बढ़ाने के लिए तैयार है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें